Sonbhadra News: साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को पुलिस ने लौटाए ₹75 हजार.
थाना म्योरपुर की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति की ₹75,000 की पूरी धनराशि वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। जानकारी के अनुसार ग्राम खेड़ा बांगरडे निवासी बच्चा लाल बंजारा पुत्र केशुराम के साथ 26 फरवरी 2026 को अज्ञात साइबर ठगों ने ₹75 हजार की ठगी कर ली थी।
sonbhadra
5:35 PM, Mar 8, 2026
Share:


अनजान लिंक या क्यूआर कोड को स्कैन करने से बचें- पुलिस।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
थाना म्योरपुर की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति की ₹75,000 की पूरी धनराशि वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। जानकारी के अनुसार ग्राम खेड़ा बांगरडे निवासी बच्चा लाल बंजारा पुत्र केशुराम के साथ 26 फरवरी 2026 को अज्ञात साइबर ठगों ने ₹75 हजार की ठगी कर ली थी। इस संबंध में पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश राय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष म्योरपुर रामदरश राम के नेतृत्व में साइबर टीम ने मामले की जांच शुरू की। टीम ने NCRP पोर्टल के माध्यम से आवश्यक साक्ष्य एकत्र करते हुए संबंधित बैंक खातों में फ्रॉड की धनराशि को होल्ड कराया और बैंक से समन्वय कर ₹75,000 की पूरी रकम पीड़ित के मूल खाते में वापस करा दी। अपनी धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने थाना म्योरपुर की साइबर टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी बैंकिंग और व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी अनजान लिंक या क्यूआर कोड को स्कैन करने से बचें। साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
