Sonbhadra News: महिला सुरक्षा, साइबर सतर्कता और आत्मरक्षा जागरूक के लिए पुलिस का मिशन शक्ति 5.0 अभियान.
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के उद्देश्य से सोनभद्र जनपद में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस पहल के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा, सतर्कता और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
sonbhadra
7:09 PM, Feb 4, 2026
Share:


छेड़छाड़, उत्पीड़न की सूचना मिलने पर सोनभद्र पुलिस द्वारा निष्पक्ष और कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के उद्देश्य से सोनभद्र जनपद में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस पहल के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा, सतर्कता और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी (सहायक नोडल अधिकारी—मिशन शक्ति 5.0) के नेतृत्व में यह अभियान संचालित हुआ। जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों, चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं, बालिकाओं और छात्र-छात्राओं को महिला उत्पीड़न से बचाव, साइबर ठगी के नए तरीकों, ऑनलाइन फ्रॉड से सतर्कता, सोशल मीडिया पर सुरक्षित व्यवहार, गुड टच-बैड टच की पहचान और आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपायों के संबंध में जानकारी दी गई। यह जानकारी सरल, प्रभावी और संवादात्मक ढंग से प्रदान की गई। विशेष रूप से यह बताया गया कि साइबर अपराधी अक्सर डर, लालच और झूठे प्रलोभनों का सहारा लेते हैं। इसलिए, किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक, मैसेज या ओटीपी को साझा न करने की अपील की गई। किसी भी शंका की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई। आपातकालीन सहायता के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए गए, जिनमें 112 (आपातकालीन सेवा), 1090/1091 (महिला सुरक्षा हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) शामिल हैं। मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित जनसमूह को यह विश्वास दिलाया कि महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा साइबर अपराध की सूचना मिलने पर सोनभद्र पुलिस द्वारा तत्काल, निष्पक्ष और कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



