ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news police saved the life of a young man who was going to commit suicide

Sonbhadra News: आत्महत्या करने जा रहे युवक की पुलिस ने बचाई जान.

सोनभद्र के करमा थाना पुलिस ने रविवार को एक युवक को आत्महत्या करने से बचाकर नया जीवन प्रदान किया है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे 23 वर्षीय चंद्रेश कुमार ने आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस की तत्परता और काउंसलिंग से उसकी जान बच गई। काउंसलिंग के बाद चंद्रेश कुमार ने भविष्य में ऐसा कोई कदम न उठाने का आश्वासन दिया।

sonbhadra

1:46 PM, Oct 27, 2025

Share:

Sonbhadra News: आत्महत्या करने जा रहे युवक की पुलिस ने बचाई जान.
logo

काउंसलिंग के बाद चंद्रेश कुमार ने भविष्य में ऐसा कोई कदम न उठाने का आश्वासन दिया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

मानसिक तनाव से गुज़र रहे युवक ने तनाव पर विजय पाने की बजाय बड़ा फैसला लेते हुए आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही पुलिस की तत्परता से उसकी जान बच गईं। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन करमा थाना पर सूचना प्राप्त हुई कि 23 वर्षीय चन्द्रेश कुमार पुत्र अक्षैवर निवासी थाना करमा, जनपद सोनभद्र आर्थिक तंगी के कारण मानसिक तनाव से जूझ रहे थे और आज आत्महत्या करने जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही करमा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर तत्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित चन्द्रेश कुमार को मानसिक रूप से सहारा दिया। आत्महत्या के कृत्य को रोक कर थाना करमा पुलिस युवक की जान बचाने में सफल रही। वही चन्द्रेश कुमार ने पुलिस की तत्परता और काउंसलिंग के बाद आत्महत्या न करने का आश्वासन दिया। पीड़ित के पिता अक्षैवर को भी स्थिति की जानकारी दी गई और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। करमा पुलिस ने इस प्रकरण में मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए समय रहते उचित कदम उठाकर एक जानलेवा परिस्थिति को टालने में सफलता प्राप्त की। लोगों द्वारा पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता की तारीफ की गईं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.