ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news police solved the mystery of unidentified body found in mercury canal the perpetrator of the murder arrested

Sonbhadra News: मरकरी नहर में मिले अज्ञात शव की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, हत्या को अंजाम देने वाला गिरफ्तार.

रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के अमीली गांव के सामने मरकरी नहर में मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त सुदीप देव पाण्डेय उर्फ सूरज (लगभग 26 वर्ष) निवासी नरोत्तमपुर, थाना पन्नूगंज, को 4 जनवरी 2026 को गेरूई नर्सरी के पास से गिरफ्तार किया।

sonbhadra

4:03 PM, Jan 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: मरकरी नहर में मिले अज्ञात शव की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, हत्या को अंजाम देने वाला  गिरफ्तार.
logo

अभियुक्त 26 वर्षीय सुदीप देव पाण्डेय उर्फ सूरज निवासी नरोत्तमपुर ने हत्या का जुर्म कबूला।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के अमीली गांव के सामने मरकरी नहर में मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। 2 जनवरी 2026 को सूचना मिलने पर रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसकी शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान अखिलेश यादव उर्फ कन्हैया यादव (लगभग 25 वर्ष) निवासी नौडिहा, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि अखिलेश 23 दिसंबर 2025 से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पन्नूगंज थाने में पहले ही दर्ज कराई गई थी। इस घटना के संबंध में रॉबर्ट्सगंज थाने में मु०अ०सं० 06/2026 धारा 103(1), 140(2), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में चार विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने साक्ष्य संकलन और विवेचना के बाद घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त सुदीप देव पाण्डेय उर्फ सूरज (लगभग 26 वर्ष) निवासी नरोत्तमपुर, थाना पन्नूगंज, को 4 जनवरी 2026 को गेरूई नर्सरी के पास से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

Img

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि 23 दिसंबर 2025 की शाम उसने अखिलेश उर्फ कन्हैया को फोन करके अपनी गाड़ी से सजौर बुलाया। वहां से दोनों बंटी उर्फ सोनू उर्फ प्रतीक (लगभग 27 वर्ष) निवासी जैत, थाना रॉबर्ट्सगंज, के पास गए और उससे हेरोइन खरीदी। उन्होंने एक मेडिकल स्टोर से दवा और इंजेक्शन भी लिए। इसके बाद दोनों सजौर स्थित एक मकान पर पहुंचे। अभियुक्त ने बताया कि उसने खुद को इंजेक्शन के माध्यम से 5 एमएल और अखिलेश को 10 एमएल हेरोइन का इंजेक्शन लगाया। इसके बाद अखिलेश के मुंह से झाग निकलने लगा। घबराहट में अभियुक्त ने अखिलेश का गला दबा दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद अभियुक्त ने शव को 24/25 दिसंबर 2025 की भोर में लगभग 05:00 से 05:30 बजे के बीच अपनी बोलेरो गाड़ी में लादकर मरकरी नहर में फेंक दिया था।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.