मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news police stopped sadbuddhi padyatra midway congress made serious allegations against the government

Sonbhadra News: सद्बुद्धि पदयात्रा को पुलिस ने बीच रास्ते में रोका, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज में जिला कांग्रेस कमेटी ने अयोध्या राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली। यह यात्रा पुसौली मोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय से राम सिया मंदिर तक जानी थी, लेकिन पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई।

sonbhadra

7:22 PM, Jul 7, 2026

Share:

Sonbhadra News: सद्बुद्धि पदयात्रा को पुलिस ने बीच रास्ते में रोका, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप.
logo

यात्रा के दौरान बीच रास्ते में रोके जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने अयोध्या राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर रॉबर्ट्सगंज में सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली। पदयात्रा पुसौली मोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय से राम सिया मंदिर तक प्रस्तावित थी, लेकिन पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गौड़ ने आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और प्रभारी राजेंद्र गौतम पाल के निर्देश पर प्रदेश के सभी जनपदों में पार्टी कार्यालय से किसी धार्मिक स्थल तक सद्बुद्धि पदयात्रा निकालने का कार्यक्रम तय था। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में प्रदेश स्तर से आईजी, डीआईजी, जिलाधिकारी, कमिश्नर सहित संबंधित अधिकारियों को पहले ही पत्र भेजकर सूचना दी गई थी। इसके बावजूद प्रशासन ने पदयात्रा को बीच रास्ते में रोक दिया।

विज्ञापन

Img

रामराज गौड़ ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि अयोध्या राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच उच्च न्यायालय के किसी सिटिंग जज की निगरानी में कराई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गठित एसआईटी के बजाय चारों शंकराचार्यों की सहभागिता अथवा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश की देखरेख में जांच कराई जाए, ताकि पूरे मामले में पारदर्शिता बनी रहे और सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान श्रीराम के चरण पादुका से लेकर चढ़ावे की धनराशि तक चोरी होने के आरोप बेहद गंभीर हैं और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उनका कहना था कि प्रशासन द्वारा पदयात्रा रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर पीछे हटने वाली नहीं है। यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर जेल भरो आंदोलन भी किया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.