ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news police strictness on babhni ambikapur road 10 challans issued during checking of hundreds of vehicles

Sonbhadra News: बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान.

सोनभद्र के बभनी में सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर सैकड़ों वाहनों की जांच कर बिना हेलमेट, सीट बेल्ट समेत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने के लिए जागरूक किया।

sonbhadra

4:50 PM, Sep 6, 2026

Share:

Sonbhadra News: बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान.
logo

बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर रात में वाहन चेकिंग करते क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के पुलिसकर्मी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद सड़क दुर्घटनाओं, तेज रफ्तार और मौतों के आंकड़ों को कम करना है। साथ ही, यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाना है। दुर्घटना वाले और संवेदनशील रास्तों को 'क्रिटिकल कॉरिडोर' के तौर पर चुना गया है। इन्हीं पर इन टीमों को तैनात किया गया है। टीम मुख्य मार्गों और बाजारों में दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच करती है। इस दौरान बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाने वालों पर चालान की कार्रवाई की जाती है। तेज रफ्तार और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर भी सख्ती बरती जा रही है। इसके अलावा, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की जांच की जाती है और नियम तोड़ने वाले वाहनों को जब्त किया जाता है। शनिवार रात चले इस सघन चेकिंग अभियान में सैकड़ों वाहनों की जांच की गई। इनमें से 10 वाहनों का चालान किया गया। वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया और सुरक्षित गाड़ी चलाने के निर्देश दिए गए। इस टीम में सब इंस्पेक्टर मक्खन लाल के साथ कांस्टेबल सुधीर यादव और सुरेश कुमार शामिल थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.