ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news police strikes against illegal drugs two smugglers arrested with heroin worth rs 25 lakh

Sonbhadra News: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का प्रहार, 25 लाख रूपये के हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार.

पुलिस ने रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 248 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है। यह गिरफ्तारी 20/21 जनवरी 2026 की रात को हुई।

sonbhadra

4:47 PM, Jan 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का प्रहार, 25 लाख रूपये के हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार.
logo

लखनऊ से लाकर जिले में नशे के आदी लोगों को बेचने की फिराक में थे तस्कर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल,ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

पुलिस ने रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 248 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है। यह गिरफ्तारी 20/21 जनवरी 2026 की रात को हुई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी रणधीर कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम और एसओजी टीम ने घुवास बाजार से मेहुड़ी-सजौर मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान दो लोगों को हेरोइन की खरीद-बिक्री करते हुए पकड़ा। अधिकारियों को सूचित करने के बाद मेहुड़ी-सजौर पुलिया के पास घेराबंदी कर उन्हें रात करीब 00:20 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अटल बिहारी यादव और दीपक कुमार भारती के रूप में हुई है।

अटल बिहारी यादव के पास से 123 ग्राम और दीपक कुमार भारती के पास से 125 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, कुल 248 ग्राम। इसके अतिरिक्त, दो वीवो कंपनी के एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 1300 रुपये नकद भी जब्त किए गए। इस संबंध में रॉबर्ट्सगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों में 28 वर्षीय अटल बिहारी यादव पुत्र अयोध्या प्रसाद, निवासी ग्राम चैनपुर, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र और 23 वर्षीय दीपक कुमार भारती पुत्र संजय कुमार भारती, निवासी ग्राम सोनारी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र शामिल हैं। पूछताछ में अभियुक्त अटल बिहारी यादव ने बताया कि वह हेरोइन लखनऊ से ला रहा था और इसे नशे के आदी लोगों को बेचने की फिराक में था। इस गिरफ्तारी और बरामदगी को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा (थाना रॉबर्ट्सगंज), एसओजी प्रभारी राजेश जी चौबे, उपनिरीक्षक धर्मनारायण भार्गव (चौकी प्रभारी नई बाजार), उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह (चौकी प्रभारी कस्बा), हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार यादव और हेड कांस्टेबल कन्हैया यादव शामिल थे।

Img

एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, संग्रहण और तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र से अटल बिहारी (पुत्र अयोध्या प्रसाद, निवासी चैनपुर, थाना बभनी) और दीपक कुमार भारती (पुत्र संजय कुमार भारती, निवासी सोनारी, थाना रॉबर्ट्सगंज) को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 248 ग्राम हेरोइन, दो मोबाइल फोन और 1300 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह हेरोइन लखनऊ से लाए थे और सोनभद्र में पीने वालों को बेचने की फिराक में थे। एडिशनल एसपी ने आगे बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने दोहराया कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण या परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.