मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news police successful in campaign against illegal drugs one arrested with 1 1 kg ganja

Sonbhadra News: अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान में पुलिस को सफलता, 1.1 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार.

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा पुलिस ने 9 मार्च 2026 को एक व्यक्ति को 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

sonbhadra

3:31 PM, Mar 10, 2026

Share:

Sonbhadra News: अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान में पुलिस को सफलता, 1.1 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार.
logo

बरामद मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा पुलिस ने 9 मार्च 2026 को एक व्यक्ति को 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान प्रमोद कुमार प्रजापति पुत्र नागेश्वर प्रजापति निवासी खैरटिया, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल (UP64AY8602) को भी जब्त कर लिया है। इस मामले में ओबरा थाने में मु.अ.सं. 46/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। बरामद मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल नीरज राय, कांस्टेबल धर्मेन्द्र खरवार और महिला कांस्टेबल पूनम खरवार शामिल थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.