Sonbhadra News: बभनी में तेज रफ्तार वाहनों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 200 वाहनों के काटे चालान.
बभनी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। स्पीड लेजर गन से वाहनों की गति जांचकर 200 वाहनों के चालान किए गए। इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल के कैमरों से नंबर प्लेट स्कैन कर ई-चालान की कार्रवाई की गई।
sonbhadra
5:01 PM, Sep 4, 2026
Share:


ओवरस्पीडिंग के खिलाफ अभियान में इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल से वाहनों की गति जांचते यातायात पुलिसकर्मी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र में यातायात पुलिस ने तेज रफ्तार वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर खास अभियान चलाया। इस अभियान में अब तक 200 छोटे-बड़े वाहनों का चालान किया गया है। पुलिस ने यह विशेष अभियान अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करके चलाया। 26 अगस्त 2026 को बभनी थाना क्षेत्र के राजपूत ढाबा के पास यह कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने स्पीड लेजर गन से वाहनों की गति जांची। तय गति सीमा से तेज चलने वाले कुल 200 वाहनों का चालान किया गया। ओवर स्पीड चार पहिया वाहनों पर दो हजार रुपये और बस व ट्रक पर चार हजार रुपये का चालान किया जा रहा है। इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल में खास कैमरे लगे हैं, जो वाहनों की नंबर प्लेट स्कैन कर सकते हैं। इन्हीं कैमरों के आधार पर ई-चालान किए जा रहे हैं। इन हाई-रिजॉल्यूशन और रात में भी देखने वाले कैमरों से दूर से ही वाहनों की तस्वीरें ली जा सकती हैं। इनमें नंबर प्लेट पहचानने की तकनीक भी है, जो अपने आप गाड़ियों की नंबर प्लेट पढ़ लेती है। बभनी पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, तय गति सीमा के भीतर वाहन चलाएं और सड़क सुरक्षा में सहयोग करें। इस अभियान में यातायात विभाग के हेड कांस्टेबल दयाशंकर सिंह और सतनाम सागर शामिल रहे।



