Sonbhadra News: चोपन व सिंदुरिया के कई इलाकों में 11 से 5 बजे तक बिजली कटौती.
चोपन नगर और सिंदुरिया ग्राम सभा के कई इलाकों में मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित बिजली कटौती की जाएगी। बिजली विभाग द्वारा ग्रीष्म ऋतु से पहले खुले ओवरहेड तारों को बदलने का कार्य किया जा रहा है।
sonbhadra
3:27 PM, Mar 10, 2026
Share:


RDSS कंपनी द्वारा तार बदलने का कार्य मंगलवार से 17 मार्च तक जारी रहेगा।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
चोपन नगर और सिंदुरिया ग्राम सभा के कई इलाकों में मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित बिजली कटौती की जाएगी। बिजली विभाग द्वारा ग्रीष्म ऋतु से पहले खुले ओवरहेड तारों को बदलने का कार्य किया जा रहा है। अवर अभियंता अनिल कुमार के अनुसार यह कार्य मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत किया जा रहा है। इसके तहत 33/11 केवी हाइडिल सबस्टेशन से संचालित 400 केवी बैरियर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में प्रतिदिन लगभग छह घंटे का शटडाउन लागू किया जा रहा है। बिजली कटौती से मलहिया टोला, फर्स्ट व सेकेंड सिंदुरिया, बर्दिया, चुनीहा समेत आसपास के कई इलाके प्रभावित रहेंगे। विभाग ने बताया कि जमीनी परिस्थितियों और तकनीकी जरूरतों के आधार पर बिजली बंद रहने की अवधि में बदलाव भी हो सकता है। बिजली विभाग के अनुसार खुले तारों को बदलने से बिजली हादसों, आग लगने और पेड़ों या इमारतों के संपर्क से होने वाली खराबियों की संभावना कम होगी। यह कार्य मंगलवार से 17 मार्च तक जारी रहेगा। विभाग ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और सलाह दी है कि बिजली कटौती के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।
