मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news prabhat pheri started in gandhi dham with tricolor village echoed with patriotic slogans

Sonbhadra News: तिरंगे के साथ गांधी धाम में निकली प्रभात फेरी, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव.

गांधी धाम में समृद्धि जन कल्याण संस्थान द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद बच्चों और ग्रामीणों ने तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकाली और देशभक्ति के नारे लगाए। प्रदीप भगत के देशभक्ति गीत ने माहौल को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। संस्थान अध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता ने जल्द बच्चों को स्कूल ड्रेस और कॉपियां वितरित करने की घोषणा की।

sonbhadra

2:45 PM, Aug 15, 2026

Share:

Sonbhadra News: तिरंगे के साथ गांधी धाम में निकली प्रभात फेरी, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव.
logo

गांधी धाम में तिरंगे के साथ प्रभात फेरी निकालते नन्हे बच्चे और ग्रामीण, देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया पूरा गांव।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

गांधी धाम में 80वां स्वतंत्रता दिवस समृद्धि जन कल्याण संस्थान द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गांधी धाम स्थित विद्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। ध्वजारोहण के उपरांत बच्चों और ग्रामीणों ने प्रभात फेरी निकाली। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों ने पूरे गांव में देशभक्ति के नारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान प्रदीप भगत ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। संस्थान के अध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि संस्थान बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही विद्यालय के बच्चों को स्कूल ड्रेस और कॉपियों का वितरण किया जाएगा। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ाई में आने वाली दिक्कतों को दूर करना है। संस्थान के उपाध्यक्ष जावेद अहमद ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और अभिभावकों तथा ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ देश और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में राजू वैश्य, महावीर सिंह गोंड, देव कुमार, अखिलेश कुमार, अभिनव राजपूत सहित संस्थान के कई सदस्य, अभिभावक और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.