मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news preparations for vishwa kalyan mahayagya and shri ramcharit katha intensified arrangements reviewed in the meeting held in medar mai temple complex

Sonbhadra News: विश्व कल्याण महायज्ञ एवं श्रीरामचरित कथा की तैयारियां तेज, मेड़र माई मंदिर परिसर में हुई बैठक में व्यवस्थाओं की समीक्षा.

चोपन स्थित मेड़र माई परिसर में प्रस्तावित विश्व कल्याण महायज्ञ एवं श्रीरामचरित कथा के सफल आयोजन को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की गई तथा कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर चर्चा हुई।

sonbhadra

6:42 PM, Jul 13, 2026

Share:

Sonbhadra News: विश्व कल्याण महायज्ञ एवं श्रीरामचरित कथा की तैयारियां तेज, मेड़र माई मंदिर परिसर में हुई बैठक में व्यवस्थाओं की समीक्षा.
logo

मेड़र माई में प्रस्तावित विश्व कल्याण महायज्ञ एवं श्रीरामचरित कथा की तैयारियों का जायजा लेते आयोजन समिति के पदाधिकारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन ग्राम पंचायत स्थित मेड़र माई परिसर में आयोजित होने वाले विश्व कल्याण महायज्ञ एवं श्रीरामचरित कथा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आयोजन समिति के पदाधिकारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान आयोजन स्थल का निरीक्षण किया गया और दो तरफा रास्ते को लेकर एवं वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई, ताकि सभी तैयारियां सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।

कार्यक्रम आयोजक शिवकुमार निषाद 'पहाड़ी बाबा' ने सभी उपस्थित सदस्यों से आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी भाईचारे और विश्व कल्याण का संदेश देने का माध्यम भी बनेगा। बैठक में विश्व हिंदू महासंघ (धर्माचार्य प्रकोष्ठ) के जिला अध्यक्ष, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं आयोजन के संरक्षक नागेश्वर प्रसाद गोंड, निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव संतोष साहनी, अजय साहनी, राजकुमार साहनी और विश्व हिंदू महासंघ चोपन के नगर अध्यक्ष संदीप चौरसिया सहित समिति के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Img

महायज्ञ एवं श्रीरामचरित कथा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ। इनमें पेयजल, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था शामिल थी। सभी सदस्यों ने अपने सुझाव दिए और आयोजन को भव्य, अनुशासित तथा जनकल्याणकारी बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके मद्देनजर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित की जा रही हैं। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर निर्धारित समय के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने का संकल्प लिया। समिति ने क्षेत्रवासियों से भी इस धार्मिक अनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.