ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news preparations intensified for cm yogi s possible visit to sonbhadra minister of state sanjeev kumar gond and dm took stock of the helipad parking and meeting place

Sonbhadra News: सीएम योगी के संभावित सोनभद्र दौरे की तैयारियां तेज, राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड और DM ने हेलीपैड, पार्किंग और सभा स्थल का लिया जायजा.

सीएम योगी के संभावित सोनभद्र दौरे की तैयारियां तेज हो गईं है। समाज कल्याण राज्यमंत्री संजू कुमार गोंड, DM-SDM ने हेलीपैड, पार्किंग और सभा स्थल का जायजा लिया। राज्यमंत्री ने कहा विधानसभा ओबरा के चोपन में सीएम के संभावित आगमन की सूचना मात्र से जनजाति समुदाय के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे है।

sonbhadra

1:40 PM, Oct 23, 2025

Share:

Sonbhadra News: सीएम योगी के संभावित सोनभद्र दौरे की तैयारियां तेज, राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड और DM ने हेलीपैड, पार्किंग और सभा स्थल का लिया जायजा.
logo

सीएम योगी के संभावित दौरे के मद्देनज़र सभा स्थल का जायजा लेते राज्यमंत्री और DM।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 15 नवंबर को सोनभद्र जनपद में संभावित कार्यक्रम है। इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। हेलीपैड, सभा स्थल और पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया गया। समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, जिलाधिकारी (DM) बद्री नाथ सिंह और उपजिलाधिकारी ओबरा (SDM) विवेक कुमार ने संभावित कार्यक्रम स्थलों का दौरा किया।

Img

राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन का निश्चित समय जानने के लिए उनसे संपर्क किया जाएगा। यह कार्यक्रम ओबरा तहसील के चोपन में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोनभद्र कई बार आ चुके हैं, लेकिन विधानसभा ओबरा के चोपन में उनका यह पहला संभावित आगमन है। जनजाति समुदाय के लोग मुख्यमंत्री के आगमन से गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम स्थल का दौरा करने के बाद, राज्य मंत्री, DM और SDM ने प्रसिद्ध चोपन छठ घाट का भी निरीक्षण किया।

Img

DM ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम का संचालन नगर पंचायत चोपन द्वारा किया जाएगा और अधिशासी अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी के रूप में रहेंगे। DM ने कहा छठ पूजा के दौरान नदी के जलस्तर को देखते हुए आपदा प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर घाट पर व्यापक इंतज़ाम रहेंगे।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.