ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news preparations intensified for the arrival of the chief minister divisional commissioner and ig inspected the meeting venue

Sonbhadra News: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज, मंडलायुक्त व आईजी ने सभास्थल का किया निरीक्षण.

आगामी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर नगर पंचायत चोपन स्थित रेलवे ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। तैयारियों की समीक्षा करने के उद्देश्य से आज मिर्जापुर मंडलायुक्त राकेश प्रकाश एवं आईजी आर.पी. सिंह ने कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड का गहन निरीक्षण किया।

sonbhadra

8:05 PM, Nov 11, 2025

Share:

Sonbhadra News: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज, मंडलायुक्त व आईजी ने सभास्थल का किया निरीक्षण.
logo

जनजातीय गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर 15 नवंबर को सीएम के आगमन पर हेलीपेड का निरिक्षण करते अधिकारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होगा। नगर पंचायत चोपन स्थित रेलवे ग्राउंड में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Img

तैयारियों की समीक्षा के लिए मिर्जापुर मंडलायुक्त राकेश प्रकाश और आईजी आर.पी. सिंह ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त राकेश प्रकाश ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, पार्किंग, जनसुविधाएं और अन्य व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।

Img

उन्होंने भीड़ प्रबंधन, पंडाल व्यवस्था, पीने के पानी और चिकित्सा सहायता जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को मानक के अनुरूप रखने पर जोर दिया। आईजी आर.पी. सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा।

Img

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के आगमन और आम जनता की भीड़ को देखते हुए चोपन नगर में सुरक्षा घेरा मजबूत किया जाए और कार्यक्रम दिवस पर किसी भी प्रकार की चूक न हो। आईजी ने हेलीपैड की सुरक्षा, रूट डायवर्जन और ट्रैफिक प्लान को भी समय पर लागू करने के निर्देश दिए।

Img

वही समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 नवंबर को सोनभद्र जिले का दौरा करेंगे। वे जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर चोपन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन

Img

इस दौरान मुख्यमंत्री कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जनपद में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासन और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए लगातार बैठकें कर रहे हैं। कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, उनमें कई पुल शामिल हैं।

Img

निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद चोपन मंडल अध्यक्ष संजय केसरी ने बताया अधिकारियों ने सबसे पहले रेलकर्मी इंटरमीडिएट कॉलेज में बनाए गए हेलीपैड का दौरा किया उसके बाद कार्यक्रम स्थल का बारीकीयों से निरीक्षण किया। मण्डल अध्यक्ष ने बताया अनुमान है कि इस कार्यक्रम में 50,000 से अधिक लोग शामिल होंगे।

Img

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अवसर पर आदिवासी और पिछड़े क्षेत्रों के विकास के लिए 150 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की घोषणा भी करेंगे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह, उप जिलाधिकारी विवेक सिंह, अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल 

Img

लिपिक अंकित पाण्डेय सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को सफल और भव्य बनाने के लिए नगर पंचायत सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Img

इस मौके पर भाजपा नेता राजा मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष चोपन संजय केशरी, नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी, सुनील सिंह, सत्य प्रकाश तिवारी, राजन जायसवाल, लवकुश भारती भी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.