ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news preparations intensified to make the district a tourism hub dm made strategy with hoteliers

Sonbhadra News: जनपद को पर्यटन हब बनाने की तैयारी तेज, होटल कारोबारियों के साथ डीएम ने बनाई रणनीति.

जनपद को पर्यटन हब बनाने की तैयारी तेज हो गई है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने होटल कारोबारियों के साथ बैठक कर पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र के विस्तार की रणनीति बनाई। वाराणसी आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को सोनभद्र के प्राकृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों तक लाने पर विशेष जोर दिया गया।

sonbhadra

5:47 PM, Sep 8, 2026

Share:

Sonbhadra News: जनपद को पर्यटन हब बनाने की तैयारी तेज, होटल कारोबारियों के साथ डीएम ने बनाई रणनीति.
logo

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में होटल कारोबारियों के साथ पर्यटन विकास को लेकर बैठक करते अधिकारी और प्रतिनिधि।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

जनपद को प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में जनपद के होटल व्यवसायियों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में जिले में पर्यटकों के ठहराव की व्यवस्था मजबूत करने, होटल व होमस्टे का विस्तार करने और पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने कहा कि सोनभद्र में प्राकृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं को विकसित कर जिले को प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सकता है। इसके लिए पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ होटल और आतिथ्य क्षेत्र को भी मजबूत करना जरूरी है। बैठक में जिलाधिकारी ने होटल कारोबारियों को निर्देश दिया कि उनके प्रतिष्ठानों में ठहरने वाले पर्यटकों का विवरण नियमित रूप से जिला पर्यटन कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। पर्यटकों के ठहराव से संबंधित आंकड़ों के आधार पर पर्यटन विभाग प्रभावी कार्ययोजना तैयार करेगा। इससे जिले में आने वाले पर्यटकों की संख्या, उनके ठहराव और पर्यटन गतिविधियों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने में मदद मिलेगी।जिलाधिकारी ने होटल व्यवसायियों से शासन की ओर से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और होमस्टे स्थापित करने के लिए संचालित सब्सिडी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इच्छुक कारोबारी उद्योग विभाग के माध्यम से एमओयू कराकर अपने प्रतिष्ठानों का विस्तार कर सकते हैं। इससे पर्यटकों के लिए ठहरने और खान-पान की बेहतर सुविधाएं विकसित होंगी। उन्होंने कहा कि वाराणसी और आसपास के जनपदों में आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को सोनभद्र तक लाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है। वाराणसी आने वाले पर्यटकों को सोनभद्र के प्राकृतिक स्थलों, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक धरोहरों से जोड़ने की योजना पर काम किया जाएगा। इससे जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र के विस्तार से होटल, रेस्टोरेंट, परिवहन, स्थानीय हस्तशिल्प और अन्य व्यवसायों को भी लाभ मिलेगा। इससे जिले की स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और पर्यटन को रोजगार से जोड़ने में मदद मिलेगी। बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी राजेश कुमार भारती, फायर सेफ्टी एवं इलेक्ट्रिक सेफ्टी के अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, उद्यमी मित्र नितिन प्रकाश सिंह सहित जनपद के होटल व्यवसायी एवं उनके प्रतिनिधिगण मौजूद रहे। अधिकारियों ने होटल कारोबारियों से सुरक्षा मानकों और आवश्यक व्यवस्थाओं का पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। जिला प्रशासन की इस पहल से सोनभद्र के पर्यटन स्थलों को वाराणसी के पर्यटन सर्किट से जोड़ने की उम्मीद बढ़ी है। इससे आने वाले समय में जिले में पर्यटकों की आमद और ठहराव बढ़ने के साथ स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की संभावना है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.