ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news preparations to make up a developed state till 2047 discussion in vip guest house discussions on areas from education to tourism

Sonbhadra News: यूपी को 2047 तक विकसित राज्य बनाने की तैयारी, वीआईपी गेस्ट हाउस में विचार-विमर्श, शिक्षा से पर्यटन तक के क्षेत्रों पर हुई चर्चा.

ओबरा तापीय परियोजना के वी.आई.पी. गेस्ट हाउस में “मुख्यमंत्री के विजन-समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश@2047” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने हेतु समाज के विभिन्न वर्गों से सुझाव प्राप्त करना और उन्हें नीतिगत कार्ययोजनाओं में सम्मिलित करना था।

sonbhadra

1:13 PM, Sep 14, 2025

Share:

Sonbhadra News: यूपी को 2047 तक विकसित राज्य बनाने की तैयारी, वीआईपी गेस्ट हाउस में विचार-विमर्श, शिक्षा से पर्यटन तक के क्षेत्रों पर हुई चर्चा.
logo

ओबरा में हुए कार्यक्रम में जिला प्रशासन से अर्थ एवं सांख्याधिकारी और पर्यटन अधिकारी ने भी हिस्सा लिया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

उत्तर प्रदेश को 2047 तक विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। ओबरा तापीय परियोजना के वीआईपी गेस्ट हाउस में 13 सितंबर 2025 को तीन घंटे का विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईपीएस रामकृष्ण चतुर्वेदी और नारायण दत्त कृषि विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. राकेश बाबू गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

ओबरा तापीय परियोजना से मुख्य महाप्रबंधक आर.के. अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विजन 2047 और सोनभद्र पर्यटन विकास पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, ऊर्जा और श्रमिक कल्याण जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। श्रमिक संगठनों ने भी कई व्यावहारिक सुझाव दिए। जिला प्रशासन से अर्थ एवं सांख्याधिकारी और पर्यटन अधिकारी ने भी हिस्सा लिया। ओबरा परियोजना, हिंडाल्को और आसपास के उद्योगों के श्रमिक प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भागीदारी की।

Img

विजन 2047 का मुख्य लक्ष्य उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर और औद्योगिक रूप से सशक्त बनाना है। साथ ही समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। कार्यक्रम का संचालन अधीक्षण अभियंता अब्दुल निशात के मार्गदर्शन में अनुराग मिश्रा ने किया। सभी प्रतिभागियों ने ऐसे कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखने की सिफारिश की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.