मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news press club bijpur gave an emotional farewell to sub inspector shravan yadav wished for a bright future

Sonbhadra News: प्रेस क्लब बीजपुर ने उपनिरीक्षक श्रवण यादव को दी भावभीनी विदाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना की गईं.

बीजपुर थाना में घोरावल स्थानांतरण पर थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित हुआ। श्रवण यादव को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। करीब ढाई साल के कार्यकाल में उन्होंने खास पहचान बनाई। आमजन से बेहतर संवाद और कार्यकुशलता के लिए रहे चर्चित। थानाध्यक्ष व पत्रकारों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

sonbhadra

5:05 PM, Apr 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: प्रेस क्लब बीजपुर ने उपनिरीक्षक श्रवण यादव को दी भावभीनी विदाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना की गईं.
logo

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक श्रवण यादव की सरल स्वभाव और कार्यशैली की जमकर सराहना हुई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर थाना परिसर में सोमवार को एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उपनिरीक्षक श्रवण यादव को उनके घोरावल स्थानांतरण पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। अपने सरल, हंसमुख और कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले श्रवण यादव के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रेस क्लब बीजपुर, स्थानीय व्यापारी, समाजसेवी और थाना स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विदाई का माहौल भावनात्मक रहा, जहां वक्ताओं ने उनके सौम्य व्यवहार, जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता और उत्कृष्ट कार्यशैली को याद किया। प्रेस क्लब बीजपुर के पदाधिकारी विनोद गुप्ता, रामप्रवेश गुप्ता, विजय सोनी, विशाल गुप्ता और नीरज गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ज्ञात हो कि मूल रूप से आजमगढ़ जनपद के थाना जीयनपुर क्षेत्र के ग्राम नत्थूपुर निवासी श्रवण कुमार यादव ने 28 नवंबर 2023 को बीजपुर थाने में उपनिरीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। अपने लगभग ढाई वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने अपनी कार्यकुशलता, मिलनसार व्यक्तित्व और आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर क्षेत्र में एक विशेष पहचान बनाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि श्रवण यादव का कार्यकाल बीजपुर थाने के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने हर परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानांतरण सेवा का एक सामान्य हिस्सा है, लेकिन उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार विनोद गुप्ता ने भी अपने संबोधन में कहा कि पुलिस विभाग में ऐसे संवेदनशील और सहज अधिकारी कम ही देखने को मिलते हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में हर वर्ग की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का प्रयास किया, जिससे वे आमजन के बीच बेहद लोकप्रिय रहे। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडेय, प्रेस क्लब बीजपुर के पदाधिकारी, स्थानीय व्यापारी, समाजसेवी एवं समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.