मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news pride of tribal culture echoed in babhni thousands of people took out a grand road show

Sonbhadra News: बभनी में गूंजा आदिवासी संस्कृति का गौरव, हजारों लोगों ने निकाला भव्य रोड शो.

सड़क टोला के सकरगली घुटरा में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। बड़ा देव स्थल पर ध्वजारोहण और गोंडी परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना के बाद भव्य रोड शो निकाला गया। बाइक और वाहनों पर पारंपरिक झंडे लगाए आदिवासी समाज के लोग गाजे-बाजे और डीजे के साथ बभनी बाजार, पोखरा, परसा टोला और आसनडीह होते हुए वापस बभनी पहुंचे।

sonbhadra

7:41 PM, Aug 9, 2026

Share:

Sonbhadra News: बभनी में गूंजा आदिवासी संस्कृति का गौरव, हजारों लोगों ने निकाला भव्य रोड शो.
logo

विश्व आदिवासी दिवस पर बड़ा देव की पूजा-अर्चना के बाद पारंपरिक झंडों के साथ भव्य रोड शो में उमड़ा आदिवासी समाज।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

सोनभद्र।

बभनी ब्लॉक स्थित सड़क टोला (सकरगली घुटरा) में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एक भव्य आदिवासी सम्मेलन, जनसभा और रोड शो का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में स्थानीय आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ सकरगली घुटरा बड़ा देव स्थल पर ध्वज फहराकर किया गया। इसके बाद आदिवासी समाज के पुजारी देवीशंकर नेकी, रामचरित नेताम और राम सिंह कमरो ने विधि-विधान से गोंडी संस्कृति के अनुसार पूजा-अर्चना कराई। जय बड़ा देव सेवा समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार मरकाम ने भी बड़ा देव की पूजा की। पूजा के पश्चात बड़ा देव स्थल सकरगली घुटरा, सड़क टोला से एक रोड शो निकाला गया। गाजे-बाजे और डीजे के साथ बाइक और गाड़ियों पर सवार आदिवासी समाज के लोग अपने पारंपरिक झंडे लगाए हुए थे। यह रोड शो बभनी बाजार, पोखरा, परसा टोला होते हुए आसनडीह पहुंचा और फिर वापस बभनी बाजार लौट आया।

विज्ञापन

Img

बभनी बाजार से लोग पैदल रोड शो करते हुए बभनी मोड़ तिराहे से बड़ा देव स्थल सड़क टोला पहुंचे। बड़ा देव स्थल पर आदिवासी संस्कृति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में बभनी ब्लॉक के विभिन्न गांवों जैसे बभनी, पोखरा, खोतोमहुआ, बरवे, बकुलिया, कोगां, बैना, करकच्छी, आसनडीह, रन्दह, चैनपुर और मचबन्धवां से बड़ी संख्या में आदिवासी शामिल हुए। नीरज सिंह मरकाम ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज की पहचान, परंपरा और अधिकारों को जन-जन तक पहुंचाना है। साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़े रखना भी इसका एक अहम मकसद है। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में काफी उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर म्योरपुर के ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोड़, संजय सिंह धुर्वे और म्योरपुर की जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इनके अलावा देवी दयाल, विनोद कुमार, नरेश कुमार, नंदलाल, बशंबहादुर, चंद्रमा सिंह, सुरेंद्र रावेन, तेजबली मरकाम, मुन्ना मरकाम, महेंद्र भारती, शेर सिंह मरकाम सहित सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौजूद थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.