Sonbhadra News: सवारियों से भरी निजी बस पलटी, एक स्कूली छात्र सहित आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल.
चोपन थाना क्षेत्र स्थित कोटा खास गांव के पास एक निजी बस का स्टेयरिंग फेल होने से वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में बस में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।
sonbhadra
4:50 PM, Jan 16, 2026
Share:


स्टेयरिंग फेल होने से बेकाबू होकर पलटी सड़क किनारे पलटी प्राइवेट बस।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
तेलगुड़वा से विंढमगंज जा रही एक प्राइवेट बस तेडगुड़वा-कोन संपर्क मार्ग पर कोटा बाजार से पहले अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक स्कूली छात्र सहित करीब आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। यह घटना शुक्रवार सुबह लगभग 8:30 बजे हुई। तेलगुड़वा से 45 यात्रियों को लेकर विंढमगंज जा रही बस चोपन थाना क्षेत्र के कोटा बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य उप केंद्र के पास पहुंची, तभी उसका स्टीयरिंग बोल्ट टूट गया। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी। बस में सवार मिर्जापुर निवासी निरंकार विश्वकर्मा ने बताया कि उन्हें भी हल्की चोटें आई हैं। घायलों में सलईयाडीह निवासी 70 वर्षीय सम्पतिया देवी, सविता देवी, मधेपुरा के अरविंद साह और पतगड़ी की सरोज शामिल हैं।
विज्ञापन
तीन महिलाओं के दाहिने हाथ में चोट लगी है, जबकि दो बच्चों के सिर में चोटें आई हैं। कुल मिलाकर आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए कोटा और अन्य नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजा गया। कोटा प्रधान प्रहलाद चोरों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। बस चालक गटई चौबे के अनुसार, तेलगुड़वा में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे सड़क ऊबड़-खाबड़ हो गई है। उन्होंने बताया कि वे सड़क के किनारे से जा रहे थे तभी अचानक स्टीयरिंग बोल्ट टूट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि, घटना के कई घंटों बाद भी चोपन थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी थी।



