मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news private hospital accused of negligence uproar after the death of an elderly person

Sonbhadra News: निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, बुजुर्ग की मौत के बाद हंगामा.

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पंचशील अस्पताल में राजपुर-शाहगंज निवासी 60 वर्षीय रामविलास को 23 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि लापरवाही से हालत बिगड़ी और वाराणसी रेफर किया गया। नारायणपुर पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। गुस्साए परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे और गेट पर रखकर विरोध किया।आरोप है कि आयुष्मान योजना के बावजूद ₹1 लाख वसूले गए, पुलिस मौके पर पहुंची।

sonbhadra

11:50 PM, Apr 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, बुजुर्ग की मौत के बाद हंगामा.
logo

मौके पर तनाव और लोगों की जुटी भीड़, परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित पंचशील अस्पताल में एक बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया और काफी संख्या में लोग जुट गए। जानकारी के अनुसार, राजपुर-शाहगंज निवासी 60 वर्षीय रामविलास को 23 अप्रैल को पेट दर्द और बुखार की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में सही तरीके से इलाज नहीं किया गया, जिससे उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। बताया गया कि गंभीर स्थिति होने पर अस्पताल ने मरीज को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में नारायणपुर पहुंचने से पहले ही रामविलास की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजन शव को वापस अस्पताल लेकर पहुंचे और गेट पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि आयुष्मान योजना के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने उनसे करीब एक लाख रुपये नकद वसूले। इसको लेकर परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास करती रही। समाचार लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.