Sonbhadra News: जिलाधिकारी के निर्देश पर प्राइवेट अस्पतालों का निरिक्षण, कई अस्पताल सीज.
जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में संचालित प्राईवेट चिकित्सालयों का राजस्व, पुलिस व चिकित्सा विभाग के टीम द्वारा संयुक्त रूप से प्राइवेट चिकित्सालयों का निरीक्षण गया है। आयुष्मान चिकित्सालय, होमियोहाल महिला क्लीनिक अवैध रूप से संचालित पाये जाने पर सीज किया गया।
sonbhadra
7:34 PM, Aug 20, 2025
Share:


गठित टीम अस्पताल पर कार्रवाई करते हुए।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: राजन जायसवाल, कोन।
सोनभद्र।
जनपद में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों के खिलाफ डीएम सोनभद्र के आदेश पर गठित टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल 6 अगस्त 2025 को कोन थाना क्षेत्र में स्थित भारत हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर में इलाज के दौरान एक मासूम की मौत हो गई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की बहुत ज्यादा किरकिरी हुई थी।
घटना से आहत लोगों ने मामले पर सीधे जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की थी। हालांकि मामले में स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। फिर भी जिलाधिकारी सोनभद्र ने मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया। टीम में पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर और पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर कई अधिकारी शामिल किए गए। इनमें एसडीएम ओबरा, सीओ ओबरा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेमनाथ, डॉ. कीर्ति आजाद और थाना प्रभारी कोन शामिल थे।
विज्ञापन
बता दे कि जांच टीम ने पहले भारत हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। फिर क्षेत्र के तीन अन्य अस्पतालों की जांच की गई। महिला होमियो हॉल हॉस्पिटल की संचालिका मीरा सिंह और आयुष्मान चिकित्सालय के पास अस्पताल संचालन के लिए वैध आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए गए। इन दोनों अस्पतालों को सील करने की कार्रवाई तत्काल कर दी गईं। एक अन्य अस्पताल सत्यम फार्मा हॉस्पिटल के सभी कागजात मौके पर सही पाए गए। लेकिन उन्हें अस्पताल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देकर छोड़ दिया गया।
जांच टीम ने कहा कि दस्तावेज नहीं रखने वाले अस्पतालों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उप जिलाधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में इसी प्रकार से अभियान चलाकर जनपद में संचालित प्राईवेट चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण किया जायेगा। वही लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना की, लोगों का कहना है कि समय-समय पर अस्पतालों का औचक निरिक्षण करना ज़रूरी है। जिससे अस्पताल संचालक अपनी मनमानी से इतर मरीजों का बेहतर इलाज़ करने के लिए बाध्य होंगे।



