ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news problem due to transformer burning since last one and a half month villagers protested

Sonbhadra News: डेढ़ माह से ट्रांसफार्मर जलने से समस्या, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन.

सतबहनी गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर डेढ़ माह से खराब होने से बिजली आपूर्ति ठप है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीओ शिवम गुप्ता ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया।

sonbhadra

1:47 PM, Sep 11, 2026

Share:

Sonbhadra News: डेढ़ माह से ट्रांसफार्मर जलने से  समस्या, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन.
logo

सतबहनी गांव में डेढ़ माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण, जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग करते हुए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

जनपद के बभनी ब्लॉक अंतर्गत सतबहनी ग्राम पंचायत में बाल कुंवर के घर के सामने लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर में पिछले डेढ़ माह से खराब है। इससे ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उनकी शिकायतों को केवल कागजों पर निस्तारित कर दिया गया। ट्रांसफार्मर बदलने की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करते हुए जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। इस दौरान दिनेश, देव नाथ, हरिकिशुन, अशर्फी लाल, बाल कुंवर,रघुवीर,रतू सिंह, नारायण, सुनील कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। एक महीने से बिजली न होने के कारण ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में अंधेरे के कारण सांप और बिच्छू जैसे जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीण आरोप लगाते हैं कि आदिवासी क्षेत्रों की समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते, जिसके कारण उन्हें ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल इस समस्या का समाधान करने और नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है, ताकि वे सामान्य जीवन जी सकें और जहरीले जीवों के खतरे से बच सकें। इस बाबत जब बिजली विभाग के एसडीओ शिवम गुप्ता से बात करने पर बताया कि जल्द ट्रांसफार्मर बदल कर विद्युत आपुर्ति बहाल की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.