मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news problems increased due to water logging in front of rss public school movement of students disrupted due to rain

Sonbhadra News: आरएसएस पब्लिक स्कूल के सामने जलभराव से बढ़ी परेशानी, बारिश में छात्रों का आवागमन बाधित.

बीजपुर स्थित शांतिनगर में आरएसएस पब्लिक स्कूल के मुख्य मार्ग पर जलभराव से छात्रों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण हर बारिश में सड़क तालाब का रूप ले लेती है। ग्राम प्रधान ने बताया कि नाली निर्माण के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने से समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।

sonbhadra

3:01 PM, Aug 3, 2026

Share:

Sonbhadra News: आरएसएस पब्लिक स्कूल के सामने जलभराव से बढ़ी परेशानी, बारिश में छात्रों का आवागमन बाधित.
logo

बीजपुर के आरएसएस पब्लिक स्कूल के मुख्य मार्ग पर जलभराव से स्कूली बच्चों और राहगीरों को रोजाना भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

ग्राम सभा बीजपुर के शांतिनगर स्थित आरएसएस पब्लिक स्कूल के मुख्य प्रवेश मार्ग पर जलभराव की समस्या से स्कूली बच्चों, अभिभावकों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है। यह समस्या पिछले एक वर्ष से बनी हुई है और हर बारिश में हालात और गंभीर हो जाते हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि जल निकासी के लिए नाली निर्माण आवश्यक है, लेकिन पर्याप्त जगह उपलब्ध न होने के कारण नाली बनवाने में कठिनाई आ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि समय रहते जल निकासी की व्यवस्था न होने पर बच्चों की सुरक्षा और आवागमन की समस्या और बढ़ सकती है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.