मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news procession of cpi and aituc on labor day message of labor unity given

Sonbhadra News: मजदूर दिवस पर भाकपा और एटक का जुलूस, मजदूर एकता का दिया संदेश.

रेनूकुट बाजार और कॉलोनी में नारे लगाते हुए प्रभातफेरी निकाली। कार्यकर्ताओं ने लाल झंडा फहराकर जुलूस की शुरुआत की। 8 घंटे काम, बेहतर वेतन और सामाजिक सुरक्षा की मांग उठी। महंगाई और मजदूर शोषण के खिलाफ एकजुटता का आह्वान किया गया। शाम को गांधी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

sonbhadra

5:17 PM, May 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: मजदूर दिवस पर भाकपा और एटक का जुलूस, मजदूर एकता का दिया संदेश.
logo

महंगाई और मजदूर शोषण के खिलाफ एकजुटता का आह्वान

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकाश कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर रेनूकुट में भाकपा और हिंडाल्को प्रगतिशील मजदूर सभा (एटक) के कार्यकर्ताओं ने प्रभातफेरी और जुलूस निकालकर शिकागो के शहीदों को याद किया तथा मजदूर एकता का संदेश दिया। शुक्रवार सुबह कार्यालय परिसर में लाल झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने “इंकलाब जिंदाबाद”, “मजदूर एकता जिंदाबाद” जैसे नारों के साथ जुलूस निकाला, जो रेनूकुट बाजार और कॉलोनी के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरा। जुलूस के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह दिन केवल शुभकामनाएं देने का नहीं, बल्कि मजदूरों और किसानों को एकजुट कर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई और पूंजीवादी नीतियों के कारण मजदूरों का शोषण बढ़ रहा है। नेताओं ने 8 घंटे कार्यदिवस, सप्ताह में दो दिन अवकाश, सम्मानजनक मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, महंगाई पर नियंत्रण तथा आवास और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। साथ ही न्यूनतम मजदूरी को महंगाई के अनुसार तय करने और उसमें नियमित वृद्धि की भी बात कही गई। कार्यक्रम के दौरान भाकपा नेता डॉ आर के शर्मा ने मजदूरों के शोषण पर रोक लगाने की मांग की, वहीं एटक नेता राजेन्द्र प्रसाद ने श्रमिकों के अधिकारों की गारंटी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। प्रभातफेरी के समापन के बाद शाम को गांधी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोकगीत कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इस दौरान कन्हैयालाल, अतीक अहमद, अशोक यादव, आरएन तिवारी, द्वारिका प्रसाद चंद्रवंशी सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.