Sonbhadra News: परियोजना प्रमुख ने ‘रन फॉर डीएवी’ को दिखाई हरी झंडी, दो किलोमीटर दौड़ में शामिल हुए विद्यार्थी.
बीजपुर के डीएवी पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती पर ‘रन फॉर डीएवी’ का आयोजन किया गया। परियोजना प्रमुख संजय असाटी और महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने हरी झंडी दिखाकर दो किलोमीटर दौड़ को रवाना किया। दौड़ में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
sonbhadra
2:41 PM, Oct 2, 2026
Share:


डीएवी रिहंदनगर में गांधी जयंती पर आयोजित ‘रन फॉर डीएवी’ में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
एनटीपीसी रिहंद परिसर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती के अवसर पर ‘रन फॉर डीएवी’ का आयोजन उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनटीपीसी रिहंदनगर के परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक संजय असाटी और महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। गांधी जयंती के अवसर पर डीएवी के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी के बाद सभी सोनशक्ति स्टेडियम के सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एकत्र हुए। एनसीसी कैडेट कंपनी सार्जेंट मेजर पल्लवी सिंह ने परियोजना प्रमुख को सलामी देकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद परियोजना प्रमुख संजय असाटी और महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए ‘रन फॉर डीएवी’ को रवाना किया। संगम क्लब से डीएवी पब्लिक स्कूल तक करीब दो किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई। विद्यार्थियों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए परियोजना के सिक्योरिटी गार्ड विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे। दौड़ पूरी कर विद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संजय सिंह चंदेल, संकल्प गुप्ता, ध्रुव वत्स, रंजु कुमारी, दीपिका कुमारी और कुमारी तारा को प्राचार्य राजकुमार ने मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया। वहीं सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के बाद विद्यालय के प्रार्थना सभागार में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर प्राचार्य राजकुमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्राचार्य राजकुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को गांधी जी के विचारों, विशेषकर स्वच्छता और सेवा भाव को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘रन फॉर डीएवी’ का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और शांति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के साथ विद्यार्थियों में खेल भावना, स्वस्थ जीवनशैली और राष्ट्रीय मूल्यों को बढ़ावा देना है।


