Sonbhadra News: कोडिन कफ सिरप मामले में फरार आरोपी की संपत्ति कुर्क, न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई.
सोनभद्र में कोडिन युक्त कफ सिरप प्रकरण में फरार अभियुक्त विजय गुप्ता की संपत्ति कुर्क की गई। मा. विशेष न्यायालय के आदेश पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने कार्रवाई की। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बच रहा था। पुलिस ने उसके घर से घरेलू सामान को विधिवत कुर्क किया।कार्यवाही स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में पूरी की गई।पुलिस ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
sonbhadra
6:43 PM, Apr 3, 2026
Share:


पुलिस ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जनपद में अवैध रूप से कोडिन युक्त कफ सिरप के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार अभियुक्त की संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई मा. विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) सोनभद्र के आदेश के अनुपालन में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना रॉबर्ट्सगंज में पंजीकृत मु.अ.सं. 1191/2025 (राज्य बनाम शुभम जायसवाल व अन्य) में अभियुक्त विजय गुप्ता, प्रोप्राइटर मेसर्स शिवशक्ति फार्मा, निवासी कबीर चौरा, वाराणसी के विरुद्ध धारा 85 बीएनएसएस के तहत कुर्की का आदेश जारी किया गया था। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए स्वयं को छिपा रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)(क) बीएनएस तथा धारा 21(सी), 27(ए), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। न्यायालय ने अभियुक्त की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से उसकी चल संपत्ति कुर्क करने का आदेश पारित किया था। इस आदेश के अनुपालन में सोनभद्र पुलिस ने विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए अभियुक्त के निवास स्थान पर कुर्की की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान स्थानीय गवाहों की उपस्थिति में उद्घोषणा की गई तथा अभियुक्त की चल संपत्ति को चिन्हित कर जब्त किया गया। कुर्की के तहत घर में रखे विभिन्न प्रकार के घरेलू सामान को कब्जे में लिया गया। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है और इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को सुरक्षित और नशामुक्त बनाया जा सके।



