ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news protest at the school gate demanding action against the principal abvp students burnt the effigy of the management at the school gate

Sonbhadra News: प्रिंसिपल पर कार्रवाई की मांग को लेकर स्कूल गेट पर धरना, एबीवीपी के छात्रों ने स्कूल गेट पर प्रबंधन का फूंका पुतला.

छात्र हित की बात करने वाली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पीड़ित छात्र को नया दिलाने के लिए एकजुट होकर कमर कस ली है और कार्यकर्ताओं ने आरोपी रॉबर्टसगंज स्थित जयपुरिया स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानाचार्य का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन कक्षा 12वीं के एक छात्र की कथित बर्बरपूर्ण पिटाई और उसे स्कूल से निष्कासित किए जाने के विरोध में किया गया।

sonbhadra

2:13 PM, Nov 26, 2025

Share:

Sonbhadra News: प्रिंसिपल पर कार्रवाई की मांग को लेकर स्कूल गेट पर धरना, एबीवीपी के छात्रों ने स्कूल गेट पर प्रबंधन का फूंका पुतला.
logo

12 वीं के छात्र को प्रिंसिपल द्वारा प्रताड़ित और पीटने का मामला।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

छात्र हित की बात करने वाली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पीड़ित छात्र को नया दिलाने के लिए एकजुट होकर कमर कस ली है और कार्यकर्ताओं ने आरोपी रॉबर्टसगंज स्थित जयपुरिया स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानाचार्य का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन कक्षा 12वीं के एक छात्र की कथित बर्बरपूर्ण पिटाई और उसे स्कूल से निष्कासित किए जाने के विरोध में किया गया। ABVP ने प्रधानाचार्य को तत्काल निलंबित करने और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Img

ABVP के संयोजक सौरभ सिंह ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 25 तारीख को स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र यश जायसवाल पर पहले प्रैक्टिकल फाइल खरीदने और फिर फीस जमा करने का दबाव बनाया गया। छात्र ने फीस जमा करने की बात कही थी। आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य सचिन चौधरी ने छात्र की बुरी तरह पिटाई की और अन्य बच्चों के सामने अपशब्द कहे।

विज्ञापन

Img

पिटाई के कारण छात्र बार-बार बेहोश हो गया और वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। सौरभ सिंह ने बताया कि स्कूल प्रशासन उनसे बात करने से कतरा रहा है और बहाने बना रहा है। ABVP ने घटना के दिन का सीसीटीवी फुटेज मांगा है, लेकिन स्कूल प्रशासन बच्चे के प्रताड़ित होने का सबूत मांग रहा है। विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जिला भर में उग्र आंदोलन करेंगे।

Img

ABVP ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि स्कूल प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देता है, तो वे अगला कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) से मुलाकात करेंगे। प्रदर्शन का नेतृत्व विभाग संयोजक सौरभ सिंह ने किया, इस दौरान प्रांत कार्यसमिति सदस्य अनमोल सोनी, पूर्व जिला संयोजक मृगांक दुबे, आशुतोष मोदनवाल, नगर मंत्री चूर्क आदर्श, नगर सह मंत्री राज सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, सिद्धार्थ, उत्तम, सक्षम, अनुराग, शिवम, कृष व कार्यकर्ता मौजूद रहें।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.