ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news protests of villagers angry with the absence of teachers the villagers should be dismissed by service

Sonbhadra News: शिक्षकों की अनुपस्थिति से नाराज ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन, ग्रामीणों की दो टूक मांग शिक्षकों को सेवा से किया जाये बर्खास्त.

सोनभद्र के नगवां ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय झरना में शिक्षकों की अनुपस्थिति से नाराज ग्रामीणों ने विरोध किया। लगातार शिक्षकों की अनुपस्थिति से सरकार का 80,000 रुपये प्रति माह व्यर्थ जा रहा है और बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है।

sonbhadra

12:50 PM, Sep 24, 2025

Share:

Sonbhadra News: शिक्षकों की अनुपस्थिति से नाराज ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन, ग्रामीणों की दो टूक मांग शिक्षकों को सेवा से किया जाये बर्खास्त.
logo

शिक्षकों के अनुपस्थिति से स्कूली बच्चे बाहर खड़े रहने पर मज़बूर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: कन्हैया लाल यादव, नगवां।

सोनभद्र।

नगवां ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय झरना में शिक्षकों की अनुपस्थिति से नाराज ग्रामीणों ने विरोध किया। शिक्षकों की अनुपस्थिति से ग्रामीणों में इस कदर रोष व्याप्त था कि उन्होंने लचर रवैया अपनाने वाले सभी शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त करने की मांग कर डाली। बता दे कि विद्यालय में कुल चार शिक्षक नियुक्त हैं, लेकिन मंगलवार को कोई भी शिक्षक नहीं आया।

Img

बुधवार को भी केवल एक शिक्षक अमरनाथ देर से पहुंचे। बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर पढ़ने के लिए आए, लेकिन स्कूल में ताला लगा होने के कारण उन्हें बाहर ही बैठना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार शिक्षा पर लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, लेकिन शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय नहीं आ रहे हैं। इस स्थिति से क्षेत्र के शैक्षिक माहौल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। वही एबीएसए धनंजय सिंह ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Img

छात्रों ने बताया कि मंगलवार को शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण ताला बंद होने से उन्हें निराश होकर घर वापस लौटना पड़ा। बुधवार को भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। आज लगातार दूसरे दिन भी स्कूल में केवल एक शिक्षक उपस्थित रहे। वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार गुप्ता ने बताया कि शिक्षकों की अनुपस्थिति की शिकायत कई बार एबीएसए से की गई है।

Img

उन्होंने एबीएसए और शिक्षकों के बीच मिलीभगत का आरोप भी लगाया है। राजकुमार गुप्ता ने कहा शिक्षक मनमाने ढंग से छुट्टी पर चले जाते हैं। विद्यालय की स्थिति भी जर्जर है। न तो रंगाई-पुताई हो रही है और न ही साफ-सफाई। इस संबंध में भी एबीएसए को सूचित किया गया था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षकों ने मिलीभगत से नियुक्ति पाई है और मनमाने ढंग से स्कूल आते-जाते हैं।

ग्रामीणों ने ऐसे लापरवाह शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार का 80,000 रुपये प्रति माह व्यर्थ जा रहा है और बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। आज सुबह केवल एक शिक्षक 9:30 बजे पहुंचे, जबकि स्कूल का समय सुबह 8:00 बजे है।

Img

सरकार विद्यालयों के लिए पर्याप्त धनराशि दे रही है, इसलिए अधिकारियों को विद्यालय के सुचारु संचालन की पहल करनी चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक या तो घर पर रहते हैं या छुट्टी मनाने बाहर चले जाते हैं। उन्हें बच्चों के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। अभिभावकों ने सवाल उठाया कि बच्चे पढ़ने आते हैं या केवल खाना खाने।

Img

विद्यालय की दाई निर्मला ने बताया कि शिक्षकों की अनुपस्थिति में कल का बना खाना बर्बाद हो गया। बच्चों को 12:00 बजे ही घर भेजना पड़ा। उन्होंने बताया कि शिक्षक स्कूल नहीं आते, लेकिन रजिस्टर में हाजिरी दर्ज हो जाती है। दाई ने बताया मध्याह्न भोजन की व्यवस्था में भी कमियां हैं।

Img

एक सप्ताह के राशन से दो सप्ताह का भोजन बनाने का दबाव बनाया जाता है। बर्तनों की भी कमी है। दुग्ध भी बच्चों को पर्याप्त मात्रा में नहीं दी जाती। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि या तो विद्यालय सुचारू रूप से चलाया जाए या फिर इसे बंद कर दिया जाए।

Img

उन्होंने सभी शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की है। अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे एबीएसए और बीएसए से लेकर लखनऊ तक शिकायत करेंगे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.