Sonbhadra News: गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी का जन आंदोलन और विरोध प्रदर्शन, कंपनियों के प्रोजेक्ट के खिलाफ आदिवासियों का प्रदर्शन.
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगंपा) की जिला इकाई ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कैमूर पर्वत श्रृंखला में रहने वाले आदिवासियों ने गोंगंपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कंपनियों द्वारा लगाए जा रहे प्रोजेक्टों का विरोध किया।
sonbhadra
5:04 PM, Jan 5, 2026
Share:


आरोप, मूल निवासियों का संवैधानिक अधिकार और सुविधाएं देने के बजाय विस्थापन के कगार पर खड़ा किया जा रहा।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
सोमवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगंपा) की सोनभद्र जिला इकाई ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कैमूर पर्वत श्रृंखला में बसे गांव मड़कुड़ी, चेरूई, पल्हारी, बोदरहवा, गड़वान, बैजनाथ, कोदई, मुरैला, बहेरा, सोमा, अड़गुड़, चिचलिक, पनौरा, कन्हौरा, ससनई, ब्रम्हमोरी, झरिया, कुम्भरवार, चकरिया, पिंडारी, गड़ाव, महुना, मुरार, रानीडीह व अन्य अगल-बगल के गांव में सात कम्पनियों द्वारा प्रोजेक्ट लगायी जा रही है।
क्षेत्रवासियों ने गोंगंपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कंपनियों द्वारा लगाए जा रहे प्रोजेक्टों का विरोध किया। इस दौरान महामहिम राष्ट्रपति, जनजाति मंत्रालय, पर्यावरण विभाग, वन विभाग और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। गोंगंपा के रामाशंकर सिंह पोया ने आरोप लगाया कि सरकार विकास के नाम पर निजी कंपनियों के माध्यम से विनाश कर रही है।
इससे आदिवासी और जीव-जंतु विस्थापन के लिए मजबूर हो रहे हैं। करोड़ों की संख्या में पेड़ काटकर पशु-पक्षियों और जीव-जंतुओं का प्राकृतिक आवास छीना जा रहा है, जिससे पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारें कॉर्पोरेट घरानों के हाथों प्राकृतिक संपदा बेच रही हैं और जनसमस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही हैं। जिला उपाध्यक्ष तिरुमाल जगेश्वर कमरों ने बताया कि कैमूर श्रृंखला के गांवों में सात कंपनियों द्वारा प्रोजेक्ट लगाए जा रहे हैं।
इन परियोजनाओं से जल, जंगल, जमीन, जंगली जानवर, जीव-जंतु और आम जनजीवन प्रभावित होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्रवासी किसी भी कीमत पर इतना बड़ा नुकसान करके इन प्रोजेक्टों को लगने नहीं देंगे। जिला कोषाध्यक्ष राम कुमार मरकाम ने बताया कि कंपनी के लोग ग्रामीणों को बहला-फुसला रहे हैं और उन पर दबंगई कर रहे हैं। ग्राम सभा की बैठक बुलाए बिना ही ग्राम प्रधानों, सदस्यों और अन्य लोगों से अलग-अलग सहमति पत्रों पर डरा-धमकाकर हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
तिरुमाल संतोष कुमार ने कहा कि सरकार कंपनियों के माध्यम से दलित, आदिवासी और मूल निवासियों की शांति और सुविधाएं छीन रही है। उन्हें संवैधानिक अधिकार और सुविधाएं देने के बजाय विस्थापन के कगार पर खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सोनभद्र जिला अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति बहुल इलाका होने के बावजूद इसे संविधान की पांचवीं व छठी अनुसूची के अनुसार अनुसूचित क्षेत्र घोषित नहीं किया गया है। आदिवासियों को वनाधिकार के साथ पट्टा न देकर कंपनियों से जंगल उजड़वाया जा रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव लड़ने और वोट देने जैसे संवैधानिक अधिकार केवल राजनीतिक लाभ के लिए दिए गए हैं, जिससे जनजातियों का कोई भला नहीं हो रहा है। जनपद सोनभद्र में जनजातियों की जनसंख्या के आधार पर सीटों का वितरण नहीं किया गया है, जिससे आदिवासी समाज में नाराजगी है।
वही जिलाध्यक्ष रामनरेश पोहा ने बताया कि नगवां और कोन ब्लॉक के ससनई और चकरिया सहित कई गांवों के मूल निवासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने 7 कंपनियों के प्रस्तावित प्रोजेक्टों का विरोध किया, जिससे बड़े पैमाने पर विस्थापन और पर्यावरणीय क्षति की आशंका है। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से भारत सरकार और प्रदेश सरकार के संबंधित मंत्रालयों को एक मांग पत्र भेजा है, जिसमें कंपनियों को यहां प्रोजेक्ट न लगाने और ग्रामीणों को विस्थापित न करने का आग्रह किया गया है।
इस मौके पर निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे- आर०के० सिंह अरमो राष्ट्रीय प्रचार मंत्री, कैलाशनाथ प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ, श्यामबिहारी मरकाम युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष, विनोद सिंह खरवार युवा मोर्चा प्रदेश सचिव, शिव प्रसाद अर्मो जिला महामंत्री, अरविन्द मरपची जिला कार्यकारणी सदस्य, चन्द्रशेखर सहानी जिलाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ, अमर सिंह मरकाम जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, मनोज सिंह मरकाम ग्राम प्रधान मड़कुड़ी/जिला महासचिव युवा मोर्चा, हीरालाल मरकाम विधानसभा विधानसभा अध्यक्ष राबर्बसगंज, अमर सिंह मरकाम विधानसभा अध्यक्ष घोरावल दयाशंकर सिंह कोरचो विधानसभा संयोजक दुद्धी, देवा सिंह उईके विधानसभा अध्यक्ष ओबरा,
कमलेश पोया विधानसभा सचिव ओबरा, अवधेश कनौजिया अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष, दिनेशलाल यादव जिला संयोजन पिछड़ा प्रकोष्ठ, श्रीराम टेकाम विधानसभा संगठन मंत्री ओबरा, रामचरित्र नेताम जिला संगठन मंत्री, रामफ टेकाम जिला उपाध्यक्ष, इन्द्रावती देवी कोरचो महिला मोर्चा जिला संगठन मंत्री, प्रमिला अरमो जिलाध्य महिला मोर्चा, रामसूरत ओइके विधानसभा संगठन मंत्री राबर्ट्सगंज, राम सिंह कमरो ब्लाकध्यक्ष बभसत्याशाह मरकाम ब्लाकध्यक्ष बभनी युवा मोर्चा, पंकज कमरो ब्लाक अध्यक्ष नगवां युवा मोर्चा, अयोध्या प्र टेकाम ब्लाक अध्यक्ष युवा मोर्चा चोपन, रामेश्वर उरैती विधानसभा संगठन मंत्री राबर्ट्सगंज, जय सिंह विधानसभा संगठन मंत्री ओबरा व आदिवासी, मूलनिवासी, जनजाति समुदाय के तमाम लोग उपस्थित रहे।



