ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news pucca house changed the lives of needy families more than one lakh families got housing support

Sonbhadra News: पक्के घर ने बदली जरूरतमंद परिवारों की जिंदगी, एक लाख से अधिक परिवारों को मिला आवास का सहारा.

प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत मिल रही है। म्योरपुर की शांतिदेवी और चंदन कुमार समेत जिले के एक लाख से अधिक परिवार इन आवासीय योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 80,515 और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 33,483 लाभार्थियों को अब तक आवास का लाभ मिल चुका है।

sonbhadra

4:41 PM, Sep 30, 2026

Share:

Sonbhadra News: पक्के घर ने बदली जरूरतमंद परिवारों की जिंदगी, एक लाख से अधिक परिवारों को मिला आवास का सहारा.
logo

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने पक्के मकान के सामने लाभार्थी परिवार, पक्की छत मिलने से बदली जरूरतमंद परिवारों की जिंदगी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

पहाड़ी और वन क्षेत्रों में बसे गांवों में कभी कच्चे और जर्जर मकानों में जीवन गुजारने वाले गरीब परिवारों के लिए पक्का मकान अब राहत और सुरक्षा का आधार बन रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के जरिए जिले के एक लाख से अधिक जरूरतमंद परिवारों को आवास का लाभ मिल चुका है। म्योरपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत कुंडाडीह निवासी शांतिदेवी की जिंदगी भी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ मिलने के बाद बदल गई। गरीबी के चलते उनका कच्चा मकान जर्जर हो चुका था। बारिश के दिनों में परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह अपने दम पर पक्का मकान बनवा सकें। योजना का लाभ मिलने के बाद उनका पक्के मकान का सपना पूरा हुआ और अब परिवार सुरक्षित छत के नीचे जीवन बिता रहा है। इसी तरह म्योरपुर विकासखंड के चंदन कुमार को मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का मकान मिला। लंबे समय तक कच्चे मकान में रहने वाले चंदन के परिवार को अब सुरक्षित और बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सकी है। सरकार की इन योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। पक्की छत मिलने से परिवारों को बारिश और अन्य मौसम संबंधी परेशानियों से राहत के साथ रहने के लिए स्थायी ठिकाना भी मिल रहा है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अब तक जिले में 80,515 लाभार्थियों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। वित्त वर्ष 2026-27 में 35,412 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया चल रही है। इसी तरह मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अब तक 33,483 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है। वित्त वर्ष 2026-27 में शासन से 5,524 लाभार्थियों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष अब तक 4,980 लाभार्थियों को लाभ दिया जा चुका है, जबकि शेष लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया जारी है। आवास योजनाओं के माध्यम से गरीब परिवारों को पक्की छत मिलने से उनके जीवन में सुरक्षा, स्थायित्व और सम्मान की भावना मजबूत होने की बात प्रशासन की ओर से कही गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.