ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news pwd woke up after the news was published got the mud of parasatola chainpur road cleaned with jcb

Sonbhadra News: खबर छपने के बाद जागा PWD, जेसीबी से साफ कराया परसाटोला-चैनपुर मार्ग का कीचड़.

खबर प्रकाशित होने के बाद PWD ने परसाटोला-चैनपुर मार्ग पर कार्रवाई करते हुए जेसीबी से कीचड़ और दलदल साफ कराया। करीब 300 मीटर लंबे बदहाल मार्ग की सफाई से राहगीरों को तत्काल राहत मिली। विभाग ने शासन से मंजूरी मिलने के बाद जल्द सड़क का पक्का निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया।

sonbhadra

2:46 PM, Sep 13, 2026

Share:

Sonbhadra News: खबर छपने के बाद जागा PWD, जेसीबी से साफ कराया परसाटोला-चैनपुर मार्ग का कीचड़.
logo

परसाटोला-चैनपुर मार्ग पर कीचड़ साफ कराने के बाद सड़क की स्थिति, जहां जेसीबी से मिट्टी हटाकर आवागमन सुचारू कराया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

परसाटोला-चैनपुर मार्ग की बदहाली को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) हरकत में आया। विभाग ने रविवार को जेसीबी मशीन लगाकर सड़क पर जमा कीचड़ और दलदल को साफ कराया। लंबे समय से बदहाल सड़क पर हुई इस कार्रवाई से राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को तत्काल राहत मिली है। वहीं विभागीय अधिकारियों ने जल्द ही सड़क का पक्का निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया है। बभनी ब्लॉक में परसाटोला तिराहे से चैनपुर तक करीब 300 मीटर लंबा मार्ग पिछले छह वर्षों से बदहाल पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने के साथ बरसात में कीचड़ और दलदल जमा हो जाता था। इससे पैदल चलने वाले लोगों के साथ बाइक और अन्य वाहनों को भी आवागमन में काफी परेशानी होती थी। कई बार लोग कीचड़ में फिसलकर गिर भी जाते थे। यह मार्ग चैनपुर पोखरा, मुनगाडीह, चकसानी और मचबन्धवां समेत कई गांवों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। ग्रामीणों के मुताबिक यह उनके आवागमन का प्रमुख मार्ग है। सड़क खराब होने के कारण बरसात के दिनों में समस्या और बढ़ जाती थी। ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सड़क की बदहाली को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मामले का संज्ञान लिया। विभागीय टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से सड़क पर जमा कीचड़ और दलदल को हटवाया। सड़क की सफाई होने से फिलहाल राहगीरों को आवागमन में राहत मिली है। ग्रामीणों ने कहा कि केवल कीचड़ साफ कराने से स्थायी समाधान नहीं होगा। सड़क का पक्का निर्माण जल्द कराया जाना जरूरी है, ताकि बरसात में दोबारा यही समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने विभाग से निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। इस संबंध में निर्माण खंड के जूनियर इंजीनियर जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि सड़क पर जमा कीचड़ को जेसीबी की मदद से साफ करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही परसाटोला-चैनपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.