ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news questions on drain construction in cati markundi villagers accused of poor quality work discussion of misuse of government funds

Sonbhadra News: बिल्ली मारकुंडी में नाली निर्माण पर सवाल, ग्रामीणों ने गुणवत्ताहीन कार्य का लगाया आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की चर्चा.

ओबरा तहसील क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के खैरटिया टोला में नाली निर्माण कार्य में अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नाली का निर्माण घटिया सामग्री से किया जा रहा है, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है और नाली की टिकाऊपन पर संदेह है।

sonbhadra

1:33 PM, Jan 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: बिल्ली मारकुंडी में नाली निर्माण पर सवाल, ग्रामीणों ने गुणवत्ताहीन कार्य का लगाया आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की चर्चा.
logo

घटिया सामग्री के उपयोग से नाली की टिकाऊपन पर संदेह।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

ओबरा तहसील क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के खैरटिया टोला में नाली निर्माण कार्य में अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नाली का निर्माण घटिया सामग्री से किया जा रहा है, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है और नाली की टिकाऊपन पर संदेह है।

Img

ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की है कि घटिया सामग्री के उपयोग के कारण नाली कुछ ही समय में टूट जाएगी और क्षेत्र में दोबारा निर्माण नहीं हो पाएगा, जिससे उनकी समस्या बनी रहेगी।

Img

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अमरनाथ उजाला ने बताया कि यह कार्य अल्ट्राटेक कंपनी द्वारा सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत प्राइमरी स्कूल खैरटिया से रमेश सिंह के घर तक कराया जा रहा है। अमर उजाला ने अल्ट्राटेक का आभार व्यक्त करते हुए ठेकेदार द्वारा किए जा रहे कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर आपत्ति जताई।

उनके अनुसार, नाली निर्माण में सामग्री सही ढंग से नहीं लगाई जा रही है और ईंटों की गुणवत्ता भी बेहद खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्य बिना किसी उचित एस्टीमेट के हो रहा है, जिससे जनहित में कार्य होता नहीं दिख रहा है। मौके पर जांच करने के बाद अमरनाथ उजाला ने बताया कि नाली के नीचे मिट्टी को समतल करके गिट्टी और बस्सी डालने की बात कही गई थी।

Img

हालांकि, खुदाई करने पर केवल डेढ़ इंच का बोल्डर मिला, जिसके ऊपर भस्सी पड़ी थी। इसके बाद ऊपर केवल डेढ़ से दो इंच की हल्की पीसीसी (प्लेन सीमेंट कंक्रीट) की गई है, जो मानक के अनुरूप नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्य मानकों के विपरीत चल रहा है।

Img

इस संबंध में शिकायत करने पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधि अमरेश यादव को मौके पर बुलाया गया। अमरेश यादव ने कहा कि कार्य सही हो रहा है और इसमें कोई टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। इस पर अमरनाथ उजाला ने कहा कि यदि मुखिया कार्य को सही कह रहे हैं, तो मान लिया जाए कि कार्य सही हो रहा है।

Img

लेकिन जनमानस में गुणवत्ताहीन कार्य की चर्चा जोरों पर है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उन्होंने अभी तक ठेकेदार को देखा नहीं है और कार्य बगैर एस्टीमेट के मौखिक निर्देशों पर हो रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.