ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news questions over the quality of road painting in bhabhani allegations of work continuing despite je s instructions

Sonbhadra News: बभनी में सड़क पेंटिंग की गुणवत्ता पर सवाल, जेई की हिदायत के बावजूद काम जारी रखने का आरोप.

बभनी ब्लॉक की सतबहनी और बजिया ग्राम पंचायतों में सड़क पेंटिंग कार्य में अनियमितता का आरोप लगा है। ग्रामीणों का दावा है कि जेई की काम रोकने की हिदायत के बावजूद ठेकेदारों ने कार्य जारी रखा। जेई संतोष मौर्या ने मौके पर पहुंचकर जांच करने और गुणवत्ता की जांच के बाद ही आगे काम कराने की बात कही है।

sonbhadra

7:11 PM, Oct 22, 2026

Share:

Sonbhadra News: बभनी में सड़क पेंटिंग की गुणवत्ता पर सवाल, जेई की हिदायत के बावजूद काम जारी रखने का आरोप.
logo

सतबहनी और बजिया ग्राम पंचायतों में सड़क पेंटिंग कार्य के दौरान मानकों की अनदेखी के आरोप, ग्रामीणों ने जांच की मांग उठाई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास खंड बभनी की ग्राम पंचायत सतबहनी और बजिया में सड़क मरम्मत एवं पेंटिंग कार्य में अनियमितता का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों और गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। आरोप है कि लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता की ओर से काम रोकने की हिदायत दिए जाने के बावजूद ठेकेदारों ने कार्य बंद नहीं किया। ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम पंचायत सतबहनी में लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लंबी सड़क पर पेंटिंग का कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान मानकों का पालन नहीं किए जाने और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। इसी तरह बजिया में भी सड़क पेंटिंग के दौरान अनियमितता की शिकायत सामने आई है। दोनों गांवों के ग्रामीण मोतीलाल, देव सिंह, सुनील, नारायण, राजबली और असर्फी ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने जांच पूरी होने तक कार्य रोकने की भी मांग की है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता संतोष मौर्या ने बताया कि दोनों स्थानों के ठेकेदारों को तत्काल काम रोकने और मानक व गुणवत्ता के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगले दिन स्वयं मौके पर पहुंचकर पहले कराए गए कार्य की जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही आगे का काम कराया जाएगा। अब देखना है कि विभागीय जांच में निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर लगाए गए आरोपों की क्या स्थिति सामने आती है और संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.