ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news questions raised on casting of cc road in rain villagers demanded quality check

Sonbhadra News: बारिश में सीसी रोड की ढलाई पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने गुणवत्ता जांच की मांग की.

घघरी ग्राम पंचायत में बारिश के बीच प्राथमिक विद्यालय तेन्दू घुटरा तक सीसी रोड की ढलाई कराई जा रही है। ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। तकनीकी सहायक ने अधिकारियों के दबाव में काम कराने की बात कही, जबकि बीडीओ ने जांच का भरोसा दिया।

sonbhadra

5:34 PM, Sep 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: बारिश में सीसी रोड की ढलाई पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने गुणवत्ता जांच की मांग की.
logo

बारिश के बीच घघरी में सीसी रोड की ढलाई करते मजदूर, निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी ब्लॉक की घघरी ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय तेन्दू घुटरा तक जाने वाली सीसी रोड का निर्माण कार्य पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के बीच कराया जा रहा है। इस पर ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। 8.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का निर्माण कार्य इसी वर्ष जनवरी में शुरू हुआ था। हालांकि, छह महीने बीत जाने के बाद भी यह सड़क अधूरी पड़ी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। सोलिंग की जगह बड़े पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है, और सड़क में केवल पत्थर व बालू डालकर छोड़ दिया गया था, जिसमें सीमेंट का नामोनिशान नहीं था। अब बारिश के बीच ढलाई का काम शुरू कर दिया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के दौरान सीमेंट-कंक्रीट सड़क की ढलाई करना तकनीकी रूप से गलत है और गुणवत्ता के प्रतिकूल माना जाता है। तेज बारिश से कंक्रीट में मिला सीमेंट और रेता बह जाता है, जिससे सड़क कमजोर बनती है और जल्दी उखड़ने लगती है। पानी मिलने से सीमेंट-पानी का अनुपात बिगड़ जाता है, जिससे सूखने पर सड़क में दरारें आ सकती हैं। ग्रामीण मेघनाथ, रामभजन, अनंतराम, हंसराज, उमा प्रसाद, गणेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, तुलसी गुप्ता, सिंहलाल गुप्ता, आनंद पटेल, बबलू पटेल, परवीन गुप्ता, उमेश गुप्ता, सुनील गुप्ता और प्रेमसागर गुप्ता ने जिलाधिकारी से इस मामले की जांच की मांग की है। इस संबंध में जब तकनीकी सहायक त्रिलोक बिहारी यादव से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि सीसी रोड निर्माण के लिए अधिकारियों का दबाव है, इसलिए यह कार्य कराया जा रहा है। वहीं खंड विकास अधिकारी रुपेश कुमार मंडल ने बताया कि इस समय ग्राम पंचायत में किसी प्रकार का कोई काम नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश में ढलाई का कार्य बंद कराया जायेगा और इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.