ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news questions raised on the arrangements of trauma center of medical college azad samaj party demonstrated

Sonbhadra News: मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, आजाद समाज पार्टी ने किया प्रदर्शन.

लोढ़ी मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए आजाद समाज पार्टी ने धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रविकान्त ने दवाओं की कमी, गंदगी, डॉक्टरों की कथित लापरवाही और स्टाफ की कमी के आरोप लगाए। 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की मांग की।

sonbhadra

7:37 PM, Nov 3, 2026

Share:

Sonbhadra News: मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, आजाद समाज पार्टी ने किया प्रदर्शन.
logo

लोढ़ी मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर की बदहाल व्यवस्थाओं के विरोध में आजाद समाज पार्टी का धरना-प्रदर्शन, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर उठाई आवाज।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

लोढ़ी स्थित मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर आजाद समाज पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। अस्पताल में दवाओं की कमी, गंदगी, चिकित्सकों की कथित लापरवाही, कर्मचारियों की कमी और मरीजों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष रविकान्त के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की गई। जिलाध्यक्ष का कहना है कि इससे पहले 16 अक्टूबर को भी अधिकारियों को शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। रविकान्त ने कहा कि सोनभद्र आदिवासी बहुल जनपद है और इसकी सीमाएं चार राज्यों से जुड़ी हैं। ऐसे में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचते हैं। खासकर सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों के उपचार में ट्रामा सेंटर की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद यहां की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। पार्टी के आरोपों के मुताबिक, ट्रामा सेंटर के वार्डों में नियमित साफ-सफाई नहीं होती। शौचालय और बाथरूम की स्थिति खराब है। लिफ्ट आए दिन खराब रहती है, जबकि वार्डों में पंखे, बल्ब और पेयजल जैसी सुविधाओं का भी अभाव है। इमरजेंसी वार्ड में अनुभवी डॉक्टरों की नियमित मौजूदगी नहीं रहने और जूनियर डॉक्टरों के सहारे इलाज किए जाने की शिकायत भी उठाई गई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मरीजों को अस्पताल से दवाएं उपलब्ध कराने के बजाय बाहर से दवाएं लिखी जाती हैं। ब्लड जांच रिपोर्ट समय से नहीं मिलती और कई बार सैंपल बाहर भेजे जाते हैं। हड्डी के मरीजों से रॉड और स्टील के नाम पर कथित रूप से पैसे मांगने की शिकायतों पर रोक लगाने की भी मांग की गई। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों का इलाज सुनिश्चित कराने, प्रत्येक बेड के पास डस्टबिन रखने, बिजली जाने पर जनरेटर तत्काल चालू कराने, एल-2 भवन में कर्मचारियों की कमी दूर करने और मरीजों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित कराने की मांग की गई। पार्टी ने रात की इमरजेंसी में दो डॉक्टरों की नियमित तैनाती की भी मांग उठाई।जिलाध्यक्ष रविकान्त ने प्रशासन से अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। हालांकि, लगाए गए आरोपों पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.