मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news quick action by chopan police accused wanted in case related to woman arrested

Sonbhadra News: चोपन पुलिस की त्वरित कार्रवाई, महिला से संबंधित मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार.

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महिला से संबंधित मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

sonbhadra

7:51 PM, Mar 11, 2026

Share:

Sonbhadra News: चोपन पुलिस की त्वरित कार्रवाई, महिला से संबंधित मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार.
logo

आरोपी को मारकुंडी गुरमा मोड़ से गिरफ्तार किया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महिला से संबंधित मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार थाना चोपन पर दर्ज मु.अ.सं. 91/2026 धारा 64(2)F, 109(1), 152(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) से संबंधित वांछित अभियुक्त गंगादयाल यादव (56 वर्ष) पुत्र स्व० शिवपूजन निवासी ग्राम सड़की थाना अधौरा जनपद कैमूर (भभुआ) बिहार, हाल पता रामगढ़ थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। चोपन पुलिस ने आरोपी को मारकुंडी गुरमा मोड़ से मंगलवार की रात करीब 8:40 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल संतोष यादव तथा हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार सरोज शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.