Sonbhadra News: जुगैल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 40 किलो महुआ चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार.
जुगैल थाना पुलिस ने महुआ चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 40 किलो महुआ, मोटरसाइकिल, लोहे की रॉड और नुकीला पंच बरामद हुआ है।
sonbhadra
4:24 PM, Jul 31, 2026
Share:


जुगैल पुलिस की त्वरित कार्रवाई में महुआ चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 40 किलो महुआ, मोटरसाइकिल और वारदात में प्रयुक्त औजार बरामद।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जनपद सोनभद्र की जुगैल पुलिस ने 40 किलोग्राम महुआ चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया महुआ, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और ताला तोड़ने के उपकरण बरामद किए हैं। यह कार्रवाई 30 जुलाई 2026 को हुई चोरी की घटना के त्वरित खुलासे के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम निवारी टोला खड़िया निवासी चंद्रवती केवट के घर से दो दरवाजों के ताले तोड़कर लगभग 40 किलोग्राम महुआ चोरी कर लिया गया था। चोरी के बाद दो आरोपी मोटरसाइकिल से फरार होने का प्रयास कर रहे थे। पीड़िता और ग्रामीणों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उनका पीछा किया। सूचना मिलने पर जुगैल पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि, उसका एक साथी फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के ग्राम रमडीहा निवासी अम्बुज तिवारी उर्फ सोनू तिवारी के रूप में हुई है। उसके पास से चोरी का 40 किलोग्राम महुआ, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, ताला तोड़ने वाली लोहे की रॉड और लोगों के हमले से बचाव के लिए रखा गया एक नुकीला पंच बरामद किया गया। इस संबंध में थाना जुगैल पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए), 331(3) एवं 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है, जबकि फरार दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।
