ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sakshi chauhan won first place in the painting competition of karma block

Sonbhadra News: करमा ब्लॉक की चित्रकला प्रतियोगिता में साक्षी चौहान ने हासिल किया प्रथम स्थान.

करमा ब्लॉक में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय बट की साक्षी चौहान ने प्रथम स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बैड़ाड़ के आकाश द्वितीय और कंपोजिट विद्यालय सरौली के आर्यन तृतीय स्थान पर रहे। शीर्ष पांच स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अब जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

sonbhadra

7:54 PM, Sep 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: करमा ब्लॉक की चित्रकला प्रतियोगिता में साक्षी चौहान ने हासिल किया प्रथम स्थान.
logo

सेवा संकल्प अभियान के तहत करमा ब्लॉक में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र-छात्राएं और सम्मानित करते अतिथिगण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को करमा ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय बट की साक्षी चौहान ने प्रथम स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बैड़ाड़ के आकाश ने द्वितीय तथा कंपोजिट विद्यालय सरौली के आर्यन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कंपोजिट विद्यालय भटौलिया के अखिलेश कुमार चौथे और कंपोजिट विद्यालय बघोर की नीतू पांचवें स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि घोरावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य तथा सेवा संकल्प अभियान के नोडल डॉ. प्रसन्न पटेल मौजूद रहे। विधायक ने विद्यार्थियों की चित्रकला का अवलोकन किया और प्रतियोगिता की थीम को लेकर बच्चों से संवाद किया। बताया गया कि प्रतियोगिता पहले विद्यालय स्तर पर आयोजित की गई थी। प्रत्येक विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांचों विद्यार्थियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अब प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। अतिथियों ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.