मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news rahul gandhi poster controversy congress s protest intensified demand for action along with complaint

Sonbhadra News: राहुल गांधी पोस्टर विवाद: कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, शिकायत के साथ कार्रवाई की मांग.

सोनभद्र: राहुल गांधी के पोस्टर पर कालिख पोतने व जूता मारने का आरोप। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर 22 अप्रैल को “शवयात्रा” निकालने की कांग्रेस ने दी चेतावनी।

sonbhadra

6:43 PM, Apr 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: राहुल गांधी पोस्टर विवाद: कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, शिकायत के साथ कार्रवाई की मांग.
logo

22 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी का पूरे जिले में भाजपा सरकार के खिलाफ, प्रदर्शन का ऐलान।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जनपद में राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया, जब भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कथित विरोध प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तस्वीर के साथ अभद्रता का मामला सामने आया। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के पोस्टर पर कालिख पोती गई और जूते-चप्पलों से प्रहार कर अपमानजनक व्यवहार किया गया। इस घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला और इसे लोकतांत्रिक मर्यादा पर सीधा हमला बताया गया। घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी, सोनभद्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचे, जहां महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे के लेटरहेड पर लिखित तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के वरिष्ठ नेता के साथ इस प्रकार का व्यवहार निंदनीय है और यह लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। जिला अध्यक्ष रामराज गोंड ने अपने बयान में कहा कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो 22 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी पूरे जिले में भाजपा सरकार के खिलाफ “शवयात्रा” निकालकर व्यापक विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है और यदि इसमें लापरवाही बरती गई तो स्थिति और बिगड़ सकती है। वहीं जिला उपाध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव ने भाजपा महिला मोर्चा की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि महिलाओं के नाम पर राजनीति करने वाला संगठन इस प्रकार की अमर्यादित हरकत कर समाज में गलत संदेश दे रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उक्त प्रदर्शन में मेडिकल कॉलेज की छात्राओं को उनके गणवेश में शामिल किया गया, जो अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने संबंधित शिक्षण संस्थान की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर कांग्रेस के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें शहर अध्यक्ष हाजी फरीद, प्रदेश सचिव जितेंद्र कुमार पासवान, पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सेतराम केशरी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा, शांति विश्वकर्मा, बृजेश तिवारी, रामेश्वर यादव, दयाशंकर पांडे, शारद पनिका, ज्यूत मौर्या, जितेंद्र पासवान, बेबी सिंह, ऊषा सिंह, आशीष सिंह, पंकज मिश्रा, बाबूलाल पनिका, जितेंद्र देव, कन्हैया पांडेय, नूरुद्दीन खान, मृदुल मिश्रा, राहुल सिंह, सेराज हुसैन, राजरूप शुक्ला, शेखर शरण सिंह, अमरेश देव पांडेय, सुनील मिश्रा, अर्जुन खरवार, लल्लू राम पांडे, पूनम पठारी, रोजनी, विशिष्ट कुमार चौबे, दिनेश यादव, रोहित जैसवाल, पिंटू चौबे, रोहित मिश्रा, दिनेश पासवान, सेराज अहमद, सूरज कुमार चंद्रवंशी, शीतला पटेल, रियाज खान, संजय तिवारी सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि जिले में विपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। उनका कहना है कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इस प्रकार की घटनाएं पहले भी की जा चुकी हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.