मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news railway supervisor and teacher team won in the semi final match

Sonbhadra News: सेमीफाइनल मुकाबले में रेलवे सुपर वाइजर और टीचर टीम ने मारी बाजी.

चोपन में आयोजित ऐतिहासिक क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में रेलवे सुपर वाइजर टीम ने पत्रकार टीम को हराकर जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मुकाबले में टीचर टीम विजयी रही। मैच में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और आयोजन समिति की सराहना की गई।

sonbhadra

3:22 PM, May 28, 2026

Share:

Sonbhadra News: सेमीफाइनल मुकाबले में रेलवे सुपर वाइजर और टीचर टीम ने मारी बाजी.
logo

ऐतिहासिक क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच सम्पन्न।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

दिनांक 27 मई 2026 को आयोजित ऐतिहासिक क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं सपा जिला उपाध्यक्ष रमेश यादव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिंदू रक्षा दल के प्रदेश सचिव डॉ. बृजेश सिंह मौजूद रहे। मैच की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

Img

पहले सेमीफाइनल मुकाबले में रेलवे सुपर वाइजर टीम और पत्रकार टीम आमने-सामने रही। टॉस जीतकर रेलवे सुपर वाइजर टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 10 ओवर में 95 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार टीम संघर्ष के बावजूद लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और रेलवे सुपर वाइजर टीम ने मुकाबला जीत लिया।

पत्रकार टीम के कप्तान प्रमोद कुमार ने कहा कि दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं। वहीं टीम के वाइस कैप्टन अनुज जायसवाल ने कहा कि अगले वर्ष टीम और बेहतर रणनीति व दोगुनी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने टूर्नामेंट कमेटी को शानदार आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। कोच संजय चेतन ने भी दोनों टीमों को सौहार्दपूर्ण खेल के लिए बधाई दी।

Img

रेलवे सुपर वाइजर टीम के कप्तान आर.बी. पॉल और वाइस कैप्टन एम.पी. सिंह ने कहा कि यह टूर्नामेंट आपसी भाईचारे और मनोरंजन की भावना से खेला जा रहा है और भविष्य में भी इस तरह का आयोजन लगातार होता रहेगा। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

Img

टूर्नामेंट के मीडिया प्रभारी व कमेंटेटर शाकिब खान ने पहले मैच के समापन के तुरंत बाद दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला टीचर टीम और रेलवे जय भीम स्पोर्ट्स क्लब के बीच शुरू कराया, जिसमें टीचर टीम विजयी रही। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रिशव को दिया गया। कार्यक्रम में सीआईटी चोपन दिलीप कुमार, अखिलेश सिंह यादव, सचिव मनीष कुमार, पीडीए प्रदेश सचिव नजमुद्दीन इदरीसी, छात्र नेता सतीश यादव, सद्दाम कुरैशी, कमेटी सदस्य बृजभान, सनोज चौधरी, अंपायर सुजीत और हीरा लाल मीना, स्कोरर शमशाद खान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.