Sonbhadra News: बारिश बनी मासूम की मौत का कारण, कच्ची दीवार ढहने से 5 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत.
चोपन थाना क्षेत्र के सलखन बाजार में सोमवार शाम तेज बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए जर्जर कच्चे मकान में बैठी पांच वर्षीय बालिका पर अचानक मिट्टी की दीवार गिर गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
sonbhadra
8:29 PM, Jul 6, 2026
Share:


सलखन बाजार में तेज बारिश के दौरान ढही कच्चे मकान की दीवार, हादसे में 5 वर्षीय मासूम आंशी की मौत हो गई।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत सलखन बाजार में सोमवार शाम तेज बारिश के दौरान एक हादसे में पांच वर्षीय बालिका की मौत हो गई। बारिश से बचने के लिए एक कच्चे मकान में बैठी बालिका पर अचानक मिट्टी की दीवार गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बालिका ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, सलखन निवासी गुड्डू की पांच वर्षीय पुत्री आंशी सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे तेज बारिश से बचने के लिए घर के पास प्लास्टिक से ढके एक जर्जर कच्चे मकान में बैठी थी। इसी दौरान मकान की मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर उसके ऊपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बालिका की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबा हटाकर उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। बालिका की असमय मौत से परिवार में गहरा शोक है। लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में कई कच्चे और जर्जर मकान खतरे की स्थिति में हैं। इस हादसे ने ऐसे मकानों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जर्जर मकानों का सर्वे कर आवश्यक सुरक्षा एवं राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
