Sonbhadra News: रायपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने के आरोपी को किया गिरफ्तार.
रायपुर पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने वर्ष 2014 से शादी का झांसा दिया और बाद में दूसरी शादी कर पीड़िता से शादी से इनकार किया। वांछित अभियुक्त शमसाद अंसारी को रायपुर सरईगढ़ मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
sonbhadra
6:24 PM, Sep 16, 2026
Share:


रायपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस टीम के साथ थाने में पेश करते क्षेत्राधिकारी एवं पुलिसकर्मी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अनुज जायसवाल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में रायपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना रायपुर में दर्ज मु.अ.सं. 140/2026, धारा 69, 115(2), 351(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त शमसाद अंसारी पुत्र अहमद अंसारी, निवासी ग्राम खलियारी, थाना रायपुर, सोनभद्र, उम्र करीब 30 वर्ष को 16 सितंबर 2026 को रायपुर सरईगढ़ मोड़ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया था कि वर्ष 2014 से अभियुक्त ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ पति-पत्नी की तरह रहते हुए शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान एक पुत्र का जन्म भी हुआ। आरोप है कि वर्ष 2023 में अभियुक्त ने किसी अन्य महिला से शादी कर ली और इसके बाद पीड़िता के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा उससे शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, चौकी प्रभारी सरईगढ़ उपनिरीक्षक इन्दु भूषण मिश्र, आरक्षी चन्द्रकेश चौहान, आरक्षी सर्वेश मिश्रा और आरक्षी सौरभ कुमार शामिल रहे।



