मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news rajesh singh took charge of bijpur police station crime control and public safety will be the top priority

Sonbhadra News: राजेश सिंह ने संभाला बीजपुर थाने का कार्यभार, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा होगी सर्वोच्च प्राथमिकता.

बीजपुर थाने में गुरुवार शाम राजेश सिंह ने नए प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाने के अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। राजेश सिंह ने थाना परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यभार संभालने के बाद थाना प्रभारी राजेश सिंह ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।

sonbhadra

7:39 PM, Feb 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: राजेश सिंह ने संभाला बीजपुर थाने का कार्यभार, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा होगी सर्वोच्च प्राथमिकता.
logo

थाना क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता- राजेश सिंह.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर थाने में गुरुवार शाम राजेश सिंह ने नए प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाने के अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। राजेश सिंह ने थाना परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यभार संभालने के बाद थाना प्रभारी राजेश सिंह ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर सख्ती, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने गरीब, असहाय और पीड़ित नागरिकों को समयबद्ध व निष्पक्ष न्याय दिलाने का संकल्प लिया। राजेश सिंह ने चेतावनी दी कि इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा और पुलिसिंग को अधिक जनोन्मुखी बनाया जाएगा।नवागत प्रभारी ने पुलिस और जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी स्थापित करने को अपनी कार्यशैली का मूल आधार बताया। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह का मंगलवार को स्थानांतरण हो गया था, जिसके बाद राजेश सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।मूल रूप से आजमगढ़ निवासी राजेश सिंह सोनभद्र में लगभग पाँच वर्ष बिता चुके हैं। इससे पहले वे रेनू सागर, बीना, डाला चौकी और कर्मा थाने की कमान संभाल चुके हैं। उन्होंने कहा कि असहाय और पीड़ितों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे और कोई भी व्यक्ति निडर होकर अपनी समस्या लेकर थाने आ सकता है।उन्होंने अपराधियों और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अराजकता, अवैध गतिविधि या अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।नवागत थाना प्रभारी के नेतृत्व में बीजपुर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग और जनसुरक्षा को लेकर सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जा रही है। स्थानीय लोगों ने उनके आगमन का स्वागत करते हुए भरोसा जताया कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.