Sonbhadra News: होली लाइट पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना रक्षाबंधन, बच्चों ने बांधी राखियां.
होली लाइट पब्लिक स्कूल बभनी में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने एक-दूसरे के साथ शिक्षकों की कलाई पर भी राखी बांधी और रक्षा व सहयोग का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य श्याम नारायण पाण्डेय ने पर्व के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी।
sonbhadra
5:13 PM, Aug 27, 2026
Share:


होली लाइट पब्लिक स्कूल बभनी में रक्षाबंधन पर्व पर छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
बभनी कस्बा स्थित होली लाइट पब्लिक स्कूल बभनी में रक्षाबंधन का पावन पर्व बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने न सिर्फ आपस में एक-दूसरे को राखी बांधी, बल्कि अपने गुरुजनों की कलाई पर भी रक्षासूत्र बांधकर उनका आशीर्वाद लिया। बच्चों ने भविष्य में हमेशा एक-दूसरे का साथ देने और रक्षा करने का संकल्प लिया। इस दौरान बच्चे अपने हाथों से बनाई गई एक से बढ़कर एक सुंदर और आकर्षक राखियां लेकर आए थे, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं।
विज्ञापन
स्कूल के प्रधानाचार्य श्याम नारायण पाण्डेय ने बच्चों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए इस त्योहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को समझाया। उन्होंने बच्चों को बताया कि यह पर्व केवल भाई-बहन के प्रेम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपसी सौहार्द, कर्तव्य और एक-दूसरे की रक्षा करने के पवित्र वादे का प्रतीक है। इस पूरे भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की शिक्षिकाएं पूजा मैम, उम्मेलायबा मैम, सोनम दुबे एवं समसुल ने अपना सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम का सफल और सुंदर संचालन संतोष जायसवाल द्वारा किया गया।



