मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news rally out rally of women policemen under mission shakti 5 message of women empowerment

Sonbhadra News: मिशन शक्ति-5 के तहत महिला पुलिसकर्मियों की निकली रैली, महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश.

यूपी सरकार की मिशन शक्ति-5 योजना के तहत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर बाइक रैली का सोनभद्र में आयोजन किया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने लोगों को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।

sonbhadra

6:20 PM, Sep 21, 2025

Share:

Sonbhadra News: मिशन शक्ति-5 के तहत महिला पुलिसकर्मियों की निकली रैली, महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश.
logo

धर्मशाला चौराहे से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण रैली।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

उत्तर प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति-5 योजना के तहत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर बाइक रैली का सोनभद्र में आयोजन किया गया। रैली को सदर विधायक भूपेश चौबे और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

धर्मशाला चौराहा रॉबर्ट्सगंज से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने लोगों को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। रैली में शामिल महिला पुलिसकर्मी नारी सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिलाएं कमजोर नहीं जैसे स्लोगन वाली तख्तियां लेकर चलती दिखी।

Img

रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता फैलाना था। महिला पुलिसकर्मियों की यह पहल समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत बनी। इस रैली ने यह संदेश दिया कि महिलाएं न सिर्फ सुरक्षा की पात्र हैं, बल्कि वे खुद भी सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.