ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news ram anuj dhar dwivedi received the honorary degree of vidya vachaspati honored for his literary contribution in prayagraj

Sonbhadra News: राम अनुज धर द्विवेदी को मिली विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि, प्रयागराज में साहित्यिक योगदान के लिए हुए सम्मानित.

सोनभद्र के साहित्यकार राम अनुज धर द्विवेदी को प्रयागराज में विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। काशी हिन्दी विद्यापीठ एवं जगदीश साहित्य संस्थान के संयुक्त समारोह में उन्हें साहित्यिक योगदान के लिए सम्मान मिला। अंगवस्त्र, पदक, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर उनका अभिनंदन किया गया।

sonbhadra

6:47 PM, Oct 31, 2026

Share:

Sonbhadra News: राम अनुज धर द्विवेदी को मिली विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि, प्रयागराज में साहित्यिक योगदान के लिए हुए सम्मानित.
logo

प्रयागराज में साहित्यिक समारोह के दौरान राम अनुज धर द्विवेदी को विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

सोनभद्र।

जनपद के साहित्यकार राम अनुज धर द्विवेदी को साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। शनिवार को प्रयागराज में काशी हिन्दी विद्यापीठ एवं जगदीश साहित्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से सोनभद्र के साहित्यिक जगत में हर्ष का माहौल है।

साहित्यिक योगदान के लिए मिला सम्मान-:

विज्ञापन

जगदीश साहित्य संस्थान के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस समारोह में पुस्तक विमोचन, कवि सम्मेलन, सम्मान समारोह एवं विशेष मानद उपाधि प्रदान करने का कार्यक्रम हुआ। आयोजन हिन्दुस्तानी एकेडमी, प्रयागराज में किया गया। समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिष्ठित कवियों, लेखकों और साहित्यकारों ने सहभागिता की। इसी क्रम में राम अनुज धर द्विवेदी को उनके लेखन, कविता संग्रह, साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता और साहित्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों को देखते हुए विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुल सचिव, उपकुलपति एवं मुख्य अतिथि सहित मंचासीन अतिथियों ने उन्हें अंगवस्त्र, पट्टिका, स्मृति चिह्न, पदक और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

साहित्यकारों का हुआ सम्मान, पुस्तकों का विमोचन-:

समारोह की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सरदार मनमोहन सिंह तन्हा ने की। कार्यक्रम के आयोजक संरक्षक कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक एवं संस्थापिका/महासचिव जगदीश कौर ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर कई अन्य साहित्यकारों को भी मानद उपाधियों एवं विभिन्न सम्मानों से नवाजा गया। साथ ही साहित्यिक पत्रिकाओं का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, लेखन और काव्य के क्षेत्र में सक्रिय लोगों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से साहित्यिक वातावरण को समृद्ध बनाया। राम अनुज धर द्विवेदी को मिली इस मानद उपाधि को जनपद सोनभद्र के लिए साहित्यिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से आए कवि, साहित्यकार, लेखक एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.