Sonbhadra News: रमेश सोनी बने संत नरहरी चेतना मंच के जिलाध्यक्ष, चोपन नगर निवासी को मिली सोनभद्र इकाई की कमान.
सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था संत नरहरी चेतना मंच ने रमेश कुमार सोनी को सोनभद्र का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। समाजसेवा और जनहित कार्यों में सक्रिय भूमिका के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का संकल्प लिया।
sonbhadra
5:52 PM, Apr 1, 2026
Share:


नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का संकल्प लिया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
चोपन नगर निवासी रमेश कुमार सोनी को सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था संत नरहरी चेतना मंच का सोनभद्र जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन की घोषणा के बाद जिले भर में उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। रमेश कुमार सोनी लंबे समय से समाजसेवा, जनहित के कार्यों तथा धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी कार्यशैली, सरल स्वभाव और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन को उम्मीद है कि उनके जिलाध्यक्ष बनने से नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर समर्थकों ने कहा कि रमेश कुमार सोनी के नेतृत्व में संत नरहरी चेतना मंच जिले में सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, स्वच्छता और जनसेवा से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सोनी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व और संस्थापक किशन सेठ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे सभी को साथ लेकर संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
