ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news ramlila staging started in barvatola with crown worship narada moh leela staged

Sonbhadra News: मुकुट पूजन के साथ बरवाटोला में रामलीला मंचन शुरू, नारद मोह लीला का हुआ मंचन.

बभनी ब्लॉक स्थित बरवाटोला गांव में शनिवार रात मुकुट पूजन के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। डॉ. व्यास चंद्र विश्वकर्मा ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पहले दिन रामलीला मंडली के कलाकारों ने नारद मोह लीला का मंचन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।

sonbhadra

3:46 PM, Oct 11, 2026

Share:

Sonbhadra News: मुकुट पूजन के साथ बरवाटोला में रामलीला मंचन शुरू, नारद मोह लीला का हुआ मंचन.
logo

बभनी ब्लॉक स्थित बरवाटोला में रामलीला मंचन का फीता काटकर शुभारंभ करते डॉ. व्यास चंद्र विश्वकर्मा व अन्य अतिथिगण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी ब्लाक के बरवाटोला गांव में रामलीला मंचन मुकुट पूजन के साथ शुरू हुआ। शनिवार रात अष्ट भुजी मंदिर प्रांगण में डॉ. व्यास चंद्र विश्वकर्मा ने फीता काटकर और मुकुट पूजन कर इसका शुभारंभ किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन हुआ। भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया गया। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उत्साह था, मुकुट पूजन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। रामलीला मंडली के कलाकारों ने नारद मोह लीला का मंचन किया। कथा में दिखाया गया कि नारद की तपस्या से इंद्र का सिंहासन हिलने लगता है। इंद्रदेव और कामदेव नारद की तपस्या भंग नहीं कर पाते, जिससे नारद को अपनी तपस्या का घमंड हो जाता है। घमंड तोड़ने भगवान विष्णु शीलनगरी बनाते हैं। वहां राजा शीलनिधि की पुत्री के विवाह का आयोजन होता है। नारद भगवान विष्णु से हरि का स्वरूप मांगते हैं। इस मौके पर मिथिलेश सिंह, देव प्रसाद पांडेय, लालता पांडेय, उपेंद्र बारी, राम प्रसाद और मोहम्मद हसनैन सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.