ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news ramlila staging started with crown worship at four places including asnahar

Sonbhadra News: असनहर समेत चार स्थानों पर मुकुट पूजन के साथ रामलीला मंचन शुरू.

बभनी के असनहर गांव में पूर्व विधायक हरिराम चेरो और विशिष्ट अतिथि डॉ. व्यास चंद्र विश्वकर्मा ने मुकुट पूजन कर आदर्श रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। महुअरिया मोड़, चपकी, बैठना और बभनी में भी रामलीला मंचन शुरू हुआ। पूजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह रहा और भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

sonbhadra

4:24 PM, Oct 10, 2026

Share:

Sonbhadra News: असनहर समेत चार स्थानों पर मुकुट पूजन के साथ रामलीला मंचन शुरू.
logo

बभनी क्षेत्र में रामलीला मुकुट पूजन के दौरान भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा अर्पित करते अतिथि, धार्मिक आयोजन में उमड़े श्रद्धालु।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास खंड बभनी के असनहर गांव में आदर्श रामलीला मंचन का शुभारंभ मुकुट पूजन के साथ हुआ। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच पूजन-अर्चन कर भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. व्यास चंद्र विश्वकर्मा ने मुकुट पूजन कर रामलीला मंचन का विधिवत शुभारंभ किया। असनहर की आदर्श रामलीला क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। रामलीला के आयोजन को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। मुकुट पूजन के दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। रामलीला भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। इसके मंचन से लोगों को सत्य, धर्म, त्याग, कर्तव्य और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। असनहर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में भी श्रद्धा और उत्साह देखने को मिला।इसी के साथ महुअरिया मोड़ चपकी,बैठना,बभनी में रामलीला का मंचन का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर डॉ. अमरदेव पांडेय, सूर्यकांत दुबे, मुकेश कुमार, केशव दुबे, मुकुटधारी, रामजनक, रत्नेश कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.