ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news rape of a three year old tribal girl hospitalized

Sonbhadra News: तीन साल की आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती.

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आदिवासी परिवार की तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

sonbhadra

2:33 PM, Aug 30, 2025

Share:

Sonbhadra News: तीन साल की आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती.
logo

रावटसगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक दिल को झकझोर देने का गंभीर मामला सामने आया है। एक गांव में आदिवासी परिवार की तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। मासूम पीड़िता अपने ननिहाल आई हुई थी। गांव के परिषदीय विद्यालय के पास कुछ लड़कियां खेल रही थीं। इसी दौरान दूसरे गांव का एक युवक वहां पहुंचा। उसने खुद को स्कूल का नया शिक्षक बताया। उसकी संदिग्ध हरकतों को देखकर लड़कियां वहां से भाग गईं। कुछ दूरी पर तीन साल की बच्ची अकेली खेल रही थी। आरोपी युवक उस टॉफी देने के बहाने बहला-फुसलाकर एक खाली मकान में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोती हुई घर पहुंची, लेकिन परिजन स्थिति को समझ नहीं पाए। शाम को बच्ची को रक्तस्राव होने पर परिवार को घटना का पता चला।

विज्ञापन

Img

एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने घटना की बाबत बताया कि बीते 29 तारीख की शाम हेल्पलाइन 1090 पर रॉबर्ट्सगंज थाना पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र में एक बच्ची के साथ आरोपी अनूप पटेल द्वारा बच्ची को टाफी देने के बहाने बहला फुसलाकर ले जाकर गलत काम किया गया है। इसके बाद बच्ची को घर छोड़कर आरोपी चला गया। इस सूचना पर उच्च अधिकारियों द्वारा मौका का निरिक्षण कर बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेजा गया। बच्ची पुरी तरह स्वस्थ है कोई इंटरनल इंजरी नहीं है। मामले को लेकर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.